1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. स्पेशलिस्ट पदों पर यहां निकली भर्ती, इतनी पोस्ट्स की है वैकेंसी; जानें सेलेक्शन प्रोसेस

स्पेशलिस्ट पदों पर यहां निकली भर्ती, इतनी पोस्ट्स की है वैकेंसी; जानें सेलेक्शन प्रोसेस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 27, 2023 06:15 am IST,  Updated : Aug 27, 2023 06:15 am IST

UIICL Specialist Recruitment 2023: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार यूआईआईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

UIICL Specialist Recruitment 2023: नौकरी की तलाश में बैठे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार यूआईआईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर जाकर लऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जारी नोटिफिकेशन इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर को समाप्त कर दी जाएगी, इच्छुक उम्मीदवार इससे पहले ही आवेदन कर दें।  

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में कुल 100 पदों पर योग्य उम्मीदवारों को भर्ती किया जाएगा। इनमें 

  • कानूनी विशेषज्ञ: 25 पद
  • लेखा/वित्त विशेषज्ञ: 24 पद
  • कंपनी सचिव: 3 पद
  • बीमांकिक: 3 पद
  • डॉक्टर: 20 पद
  • इंजीनियर: 22 पद
  • कृषि विशेषज्ञ: 3 पद

सेलेक्शन प्रोसेस 
इस भर्ती में सेलेक्शन (डॉक्टरों को छोड़कर सभी विषयों के लिए) ऑनलाइन परीक्षा और इंटर्व्यू में समग्र प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। डॉक्टरों के लिए चयन केवल साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा और कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। डॉक्टरों के अलावा अन्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। 

इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को कॉल लेटर ऑनलाइन परीक्षा की तारीख से 7 दिन या यूं कहें कि एक वीक पहले उपलब्ध होगा। 

आवेदन शुल्क 
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी, कंपनी के स्थायी कर्मचारियों के अलावा अन्य सभी आवेदकों के लिए 1000 रुपये है और एससी/एसटी/बेंचमार्क विकलांगता (पीडब्ल्यूबीडी) वाले व्यक्तियों, स्थायी कर्मचारियों के लिए 250 रुपये है।

ये भी पढ़ें: जानते हैं भारत में किस शहर को 'स्पेस सिटी' कहते हैं
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन