1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. इस राज्य में संयुक्त ग्रुप सी भर्ती परीक्षा के लिए शुरू हो चुके आवेदन, कुल इतने पदों पर है वैकेंसी; जानें कंप्लीट डिटेल

इस राज्य में संयुक्त ग्रुप सी भर्ती परीक्षा के लिए शुरू हो चुके आवेदन, कुल इतने पदों पर है वैकेंसी; जानें कंप्लीट डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 10, 2023 11:11 pm IST,  Updated : Oct 10, 2023 11:11 pm IST

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कृषि/बागवानी/पशुपालन विभाग की संयुक्त ग्रुप सी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 अक्टूबर 2023 है, कैंडिडेट्स इस डेट से पहले आवेदन कर दें।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

उत्तराखंड सरकारी नौकरी की तलाश में बैठे उम्मीदवरों के लिए एक खुशखबरी है। उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन ने कृषि/बागवानी/पशुपालन विभाग की संयुक्त ग्रुप सी भर्ती परीक्षा के लिए एप्लीकेशन प्रोसेसस को शुरू कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया  को आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू किया गया है। इच्छुक व योग्य कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 

आवेदन करने की लास्ट डेट क्या है

जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 27 अक्टूबर 2023 है, इच्छुक उम्मीदवार इस डेट से पहले आवेदन कर दें। 

वैकेंसी डिटेल 
यह भर्ती अभियान कुल 645 पदों पर योग्य उम्मीदवारों को भरने के लिए चलाया जा रहा। 

  • 354 रिक्तियां सहायक कृषि अधिकारी वर्ग 3 (कृषि विभाग) के पद के लिए हैं।
  • 245 रिक्तियां बागवानी पर्यवेक्षक वर्ग 3 (बागवानी विभाग) के पद के लिए हैं।
  • 27 रिक्तियां बागवानी निरीक्षक वर्ग 2 (उद्यान विभाग) के पद के लिए हैं।
  • 3 रिक्तियां सहायक मशरूम विकास अधिकारी, वर्ग-2 (उद्यान विभाग) के पद के लिए हैं।
  • 3 रिक्तियां सहायक प्रशिक्षण अधिकारी वर्ग-2 (वनस्पति विज्ञान) (उद्यान विभाग) के पद के लिए हैं।
  • 3 रिक्तियां सहायक प्रशिक्षण अधिकारी वर्ग -2 (बागवानी), (बागवानी विभाग) के पद के लिए हैं।
  • 2 रिक्तियां सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी, वर्ग -2 (बागवानी विभाग) के पद के लिए हैं।
  • 3 रिक्तियां चारा सहायक, ग्रुप-2 (पशुपालन विभाग) के पद के लिए हैं।
  • 5 रिक्तियां चारा सहायक, समूह-3 (पशुपालन विभाग) के पद के लिए हैं।

एज लिमिट
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई, 2023 तक 21 से 43 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

कैसे करें आवेदन 

  • उम्मीदवार यूकेपीएससी की आधिकारिक साइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
  • फिर होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद अपना पंजीकरण करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • फिर अकाउंट में लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
  • फिर फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। 
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • अंत में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें- क्या था इजरायल का Operation Thunderbolt

भारतीय नोटों पर पहली बार कब छपी महात्मा गांधी की फोटो?
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन