1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. Union Bank में एसओ पदों पर निकली भर्ती, कितनी मिलेगी सैलरी और क्या है सेलेक्शन प्रोसेस; जानें यहां

Union Bank में एसओ पदों पर निकली भर्ती, कितनी मिलेगी सैलरी और क्या है सेलेक्शन प्रोसेस; जानें यहां

 Published : Feb 08, 2024 06:15 am IST,  Updated : Feb 08, 2024 06:15 am IST

अगर आप बैंक में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से एसओ पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। वैकेंसी डिटेल, सैलरी, आदि डिटेल्स के लिए उम्मीदवार नीचे खबर पढ़ सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

बैंक में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर यानी एसओ पदों पर भर्ती के लिए आवदेन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर  www.unionbankofindia.co.in जाकर अप्लाई कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 फरवरी है। 

वैकेंसी डिटेल 

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 606 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों को भरा जाएगा। 

क्या है सेलेक्शन सेलेक्शन प्रोसेस 

आवेदनों की संख्या और योग्य उम्मीदवारों के आधार पर चयन प्रक्रिया में एक ऑनलाइन परीक्षा, एक समूह चर्चा, आवेदन स्क्रीनिंग और/या एक व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल हो सकता है।

कितनी मिलेगी तनख्वाह

सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पदानुसार 63840 रुपये से लेकर 89890 रुपये तक सैलरी मिलेगी। 

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है।

कैसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट www.unionbankofindia.co.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर मौजूद रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें। 
  • फिर "यूनियन बैंक भर्ती परियोजना 2024-25 (विशेषज्ञ अधिकारी)" के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्टर करें और आआवेदन प्रपत्र भरें। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। 
  • फिर शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें। 
  • आखिरी में फॉर्म को सबमिट करें और एक प्रिंट आउट ले लें। 

ये भी पढ़ें- यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के मेडिकल टेस्ट में क्या क्या होता है

Fact Check: हिंदुओं द्वारा काबा में राम मंदिर के उद्घाटन का जश्न मनाने वाले वीडियो का दावा झूठा, जानें क्या है सच्चाई
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन