1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. यूनियन बैंक में एसओ पदों पर भर्ती, वैकेंसी समेत जानें सेलेक्शन प्रोसेस

यूनियन बैंक में एसओ पदों पर भर्ती, वैकेंसी समेत जानें सेलेक्शन प्रोसेस

 Published : May 17, 2025 06:16 pm IST,  Updated : May 17, 2025 06:16 pm IST

यूनियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस चल रहा है। वैकेंसी, चयन प्रक्रिया समेत जरूरी डिटेल को आइए इस खबर के जरिए जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

यूनियन बैंक एसओ भर्ती: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी खोज रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। यूनियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूनियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 मई 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले आवेदन कर दें। 

वैकेंसी डिटेल्स 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 500 पदों को भरा जाएगा। इनमें - 

सहायक प्रबंधक (क्रेडिट): 250 पद

सहायक प्रबंधक (आईटी): 250 पद

चयन प्रक्रिया 

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा / समूह चर्चा (यदि आयोजित की जाती है) / आवेदनों की स्क्रीनिंग और / या आवेदकों / पात्र उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल हो सकते हैं। बैंक को यह तय करने का पूर्ण अधिकार है कि अधिसूचित पदों के लिए चयन के लिए इन सभी या इनमें से किसी भी तरीके का उपयोग किया जाए।

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार खुद को पंजीकृत करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन के लिए आगे बढ़ें। 
  • अब आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें। 
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आखिरी में पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।

आवेदन शुल्क

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹177/- (जीएसटी सहित) है और अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1180/- (जीएसटी सहित) है। भुगतान डेबिट कार्ड (रुपे/वीज़ा/मास्टरकार्ड/मेस्ट्रो), क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट/यूपीआई का उपयोग करके किया जा सकता है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूनियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गोगी-जठेड़ी गिरोह से जुड़े दो अपराधी दिल्ली में गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन