1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गोगी-जठेड़ी गिरोह से जुड़े दो अपराधी दिल्ली में गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गोगी-जठेड़ी गिरोह से जुड़े दो अपराधी दिल्ली में गिरफ्तार

 Published : May 17, 2025 05:17 pm IST,  Updated : May 17, 2025 05:17 pm IST

दिल्ली के नरेला इलाके से गोगी-जठेड़ी गिरोह से जुड़े दो अपराधियों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। इनमें से एक का पहले का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, गोगी-जठेड़ी गिरोह से जुड़े दो अपराधियों अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि गोगी-जठेड़ी गिरोह से जुड़े दो अपराधियों को दिल्ली के नरेला इलाके से गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अक्षत खत्री (22) और बिजेंद्र उर्फ ​​गंजा (22) के पास से एक अत्याधुनिक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पिस्तौल और कारतूस बरामद

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) निधिन वलसन ने बताया, "संदिग्ध गिरोह के सदस्यों की गतिविधि के बारे में विशेष खुफिया सूचना मिलने पर 16 मई को उन्हें पकड़ने के लिए एक टीम तैनात की गई थी। टीम ने नरेला में स्मृति वन के पास एक मोटरसाइकिल को रोका।" उन्होंने बताया कि बिजेन्द्र के पास से .32 बोर के दो कारतूस तथा खत्री के पास से एक अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की गई।

चचेर भाई से प्रभावित

लगातार पूछताछ के दौरान खत्री ने खुलासा किया कि वह अपने चचेरे भाई अमित उर्फ ​​कमांडर से प्रभावित था, जो काला जठेड़ी सिंडिकेट से जुड़े गैंगस्टर अक्षय पलाड़ा का सहयोगी है। अधिकारी ने बताया कि दोनों ने कथित तौर पर गिरोह के स्थानीय प्रभाव को बढ़ाने और क्षेत्र से नए सदस्यों की भर्ती करने की योजना बनाई थी।

लूट, डकैती और हत्या के प्रयास के मामले पहले से दर्ज 

बिजेंद्र पर पहले भी पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें बाहरी उत्तरी दिल्ली और रोहिणी इलाके में लूट, डकैती और हत्या के प्रयास के मामले शामिल हैं। हालांकि, अक्षत का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ नरेला पुलिस थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि हथियार के सोर्स की पहचान करने और घटना में इस्तेमाल वाहन के स्वामित्व की पुष्टि करने के लिए आगे की जांच जारी है। (इनपुट- पीटीआई)

ये भी पढ़ें- JEECUP 2025 परीक्षा को लेकर बड़ी खबर, पढ़ें डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।