1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. UPSSSC जूनियर एनालिस्ट मेन परीक्षा की नोटिफिकेशन जारी, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन

UPSSSC जूनियर एनालिस्ट मेन परीक्षा की नोटिफिकेशन जारी, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन

 Published : Feb 22, 2024 06:15 am IST,  Updated : Feb 22, 2024 06:15 am IST

UPSSSC Junior Analyst Main Exam: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर एनालिस्ट (खाद्य) मुख्य परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

UPSSSC Junior Analyst Main Exam: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर एनालिस्ट (खाद्य) मुख्य परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी। वहीं इसके लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 मई 2024 है, इच्छुक उम्मीदवार इस डेट तक आवेदन कर दें। वहीं, शुल्क का भुगतान करने और फॉर्म में बदलाव करने की अंतिम तिथि 22 मई, 2024 है।

एक बार शुरू होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। जिन उम्मीदवारों ने पीईटी 2023 परीक्षा में शून्य या उससे कम/नकारात्मक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा। 

यूपीएसएसएससी भर्ती 2024 रिक्ति विवरण

यह भर्ती अभियान 417 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

यूपीएसएसएससी भर्ती 2024 आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹25 का भुगतान करना होगा।

यूपीएसएसएससी जूनियर विश्लेषक मुख्य परीक्षा 2024: आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं
  • इसके बाद होमपेज पर, 'लाइव विज्ञापन' खंड पर क्लिक करें।
  • इसके बाद जूनियर एनालिस्ट के लिए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं। 
  • इसके बाद आवेदन पत्र भरें। 
  • आखिरी में फॉर्म को सबमिट कर एक प्रिंट ले लें। 

ये भी पढ़ें- यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में जीके और हिंदी से पूछे गए प्रश्नों में से जानें इन दस सवालों के सही जवाब, पढ़ें यहां

NEET UG 2024: परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, इतने सेंटर्स को और जोड़ा गया; करेक्शन विंडो के जरिए कर सकेंगे सुधार
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन