अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। वेस्टर्न रेलवे में 5000 से ज्यादा अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट 23 मार्च 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। लेकिन क्या आप इसके लिए सेलेक्शन प्रोसेस के बारे में जानते हैं? अगर नहीं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के माध्यम से हम इससे अवगत होंगे।
क्या है सेलेक्शन प्रोसेस?
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन एक मेरिट लिस्ट पर आधारित होगा, जो मैट्रिकुलेशन (कम से कम 50% कुल मार्क्स के साथ) और ITI एग्जाम दोनों में मिले मार्क्स के परसेंटेज का एवरेज लेकर तैयार की जाएगी, और दोनों को बराबर वेटेज दिया जाएगा।
रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5349 अपरेंटिस पदों को भरा जाएगा।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर जाना होगा।
- इतना करते ही एक अलग विंडो खुल जाएगी।
- अब कैंडिडेट्स अपने आपको पहले रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले SC/ST/PwBD/महिला उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी है। वहीं, बाकी सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। पेमेंट डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / UPI / इंटरनेट बैंकिंग वगैरह से किया जा सकता है, स्क्रीन पर मांगी गई जानकारी देकर। ऑनलाइन पेमेंट के लिए अगर कोई ट्रांज़ैक्शन चार्ज लगता है, तो वह एप्लिकेंट को देना होगा। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट वेस्टर्न रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें-