बैंक में नौकरी करने की ख्वाइश रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बेहद शानदार खबर है। इंडियन बैंक में एसओ(स्पेशलिस्ट ऑफिसर ) पदों पर भर्ती निकली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबासइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आखिरी तक या उससे पहले ही आवेदन कर दें, जो 28 अप्रैल 2026 है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भर्ती का सेलेक्शन प्रोसेस क्या है? अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आइए आज इस खबर के माध्यम से इस जानकारी से अवगत होते हैं।
क्या है सेलेक्शन प्रोसेस?
- इस भर्ती के सेलेक्शन प्रोसेस में कई चरण शामिल हैं। इसमें- आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू या लिखित/ऑनलाइन परीक्षा शामिल है। इस प्रोसेस में पहले आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग की शामिल है, जिसके बाद इंटरव्यू या लिखित/ऑनलाइन परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में 180 अंकों के 120 प्रश्न होंगे।
- परीक्षा अवधि 2 घंटे की होगी। परीक्षा में जिस प्रश्न का गलत उत्तर दिया जाएगा, उसके लिए निर्धारित अंकों का 1/4 भाग काट लिया जाएगा। यदि कोई प्रश्न खाली छोड़ दिया जाता है (यानी, उम्मीदवार कोई उत्तर नहीं देता है), तो उस प्रश्न के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
- इंटरव्यू 100 अंकों का होगा। परीक्षा और/या इंटरव्यू में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक अनारक्षित श्रेणी/EWS से संबंधित उम्मीदवारों के लिए 40% और SC/ST/OBC/PWBD श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों के लिए 35% हैं।
- संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
आवेदन करने के स्टेप्स
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको पंजीकृत करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी निगाह बनाए रखें।