1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. नौकरी करने वाली महिलाओं का ऑफिस में हो रहा यौन शोषण, दिल्ली, यूपी और बिहार की स्थिति बेहद खराब

नौकरी करने वाली महिलाओं का ऑफिस में हो रहा यौन शोषण, दिल्ली, यूपी और बिहार की स्थिति बेहद खराब

 Edited By: Sushmit Sinha
 Published : Nov 07, 2022 09:37 am IST,  Updated : Nov 07, 2022 09:46 am IST

नौकरीपेशा महिलाओं के साथ दफ्तर में सबसे ज्यादा यौन शोषण के मामले दिल्ली से सामने आए हैं। यहां से 11.2 लाख शिकायतें सामने आई हैं, जिनमें महिलाओं ने आरोप लगाया है कि उनके साथ दफ्तर में यौन शोषण हुआ है। वहीं दूसरे नंबर पर पंजाब है।

नौकरीपेशा महिलाओं के साथ ऑफिस में हो रहा यौन शोषण- India TV Hindi
नौकरीपेशा महिलाओं के साथ ऑफिस में हो रहा यौन शोषण Image Source : PIXABAY

महिलाओं के लिए ये दुनिया उतनी सरल है नहीं जितनी लोग कहते हैं। पहले वह घरों और स्कूलों में हिंसा और यौन उत्पीड़न का शिकार होती हैं और अब तो नौकरी करते वक्त भी उनको इसी दर्द से गुजरना पड़ रहा है। दरअसल, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की एक रिपोर्ट आई है जिसमें यह खुलासा हुआ है कि देश के अलग-अलग राज्यों के दफ्तरों में महिलाओं के साथ यौन शोषण हो रहा है। सबसे बड़ी बात की यौन शोषण के लाख-दो लाख नहीं बल्कि पूरे 70.17 लाख मामले सामने आए हैं। सबसे बड़ी बात की नौकरी करने वाली महिलाओं के लिए जो 10 सबसे असुरक्षित राज्य हैं, उनमें 8 हिंदी बेल्ट के राज्य हैं।

सबसे ज्यादा मामले कहां सामने आए

नौकरीपेशा महिलाओं के साथ दफ्तर में सबसे ज्यादा यौन शोषण के मामले दिल्ली से सामने आए हैं। यहां से 11.2 लाख शिकायतें सामने आई हैं, जिनमें महिलाओं ने आरोप लगाया है कि उनके साथ दफ्तर में यौन शोषण हुआ है। वहीं दूसरे नंबर पर पंजाब है। पंजाब में इस तरह की कुल 10.5 लाख शिकायतें केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को मिली हैं। जबकि गुजरात इस मामले में तीसरे नंबर पर है। यहां 10.4 लाख महिलाओं ने दफ्तर में अपने साथ होने वाले यौन शोषण को लेकर शिकायत दर्ज की है। चौथे नंबर पर आंध्र प्रदेश है, जहां 9.31 लाख महिलाओं ने ये शिकायत की है। 5वें नंबर पर उत्तर प्रदेश है यहां कुल 5.53 लाख महिलाओं ने शिकायत की है कि उनके साथ ऑफिस में यौन शोषण हुआ है। इसके बाद झारखंड, महाराष्‍ट्र, तमिलनाडु, बिहार और मध्‍य प्रदेश का नंबर आता है, जहां कामकाजी महिलाओं के साथ ऑफिस में सबसे ज्यादा यौन शोषण हो रहा है।

लगभग 50 फीसदी महिलाएं हुई हैं शिकार

रिपोर्ट के अनुसार देशभर में काम करने वाली लगभग 50 फीसदी महिलाएं कम से कम एक बार अपने करियर लाइफ में यौन शोषण का शिकार हुई हैं। यहां तक की बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं, जो इस अपराध का शिकार हुई हैं, लेकिन लोक-लाज के डर से वो शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाईं। दूसरी सबसे बड़ी बात की इन यौन शोषण के मामले में देश की टॉप 100 कंपनियां भी पीछे नहीं हैं, यहां से बहुत से ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें यहां काम करने वाली महिलाओं के साथ यौन शोषण हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन।