1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आंध्र प्रदेश में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में पादरी गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में पादरी गिरफ्तार

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 15, 2019 10:05 pm IST,  Updated : Jun 15, 2019 10:05 pm IST

पुलिस ने बताया कि पादरी एमिली राज तडीपत्री में एक गिरजाघर के साथ एक स्कूल का संचालन करता है। उन्होंने बताया कि कथित घटना नवंबर महीने की है। 

arrested- India TV Hindi
नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में पादरी गिरफ्तार (प्रतिकात्मक तस्वीर)

अमरावती। आंध्र प्रदेश के अनंतपुरमू जिले में अपने स्कूल में 14 साल की एक लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में शनिवार को एक पादरी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। यहां के डीजीपी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार आरोपी पादरी के खिलाफ इस संबंध में भारतीय दंड संहिता, यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (पोक्सो) कानून, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञप्ति के अनुसार उसे 28 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है तथा वह अनंतपुरमू जेल में बंद है। पुलिस ने बताया कि पादरी एमिली राज तडीपत्री में एक गिरजाघर के साथ एक स्कूल का संचालन करता है। उन्होंने बताया कि कथित घटना नवंबर महीने की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत