1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: 8 साल के बच्चे को उल्टा लटका कर पीटा, मौलवी गिरफ्तार

J&K: 8 साल के बच्चे को उल्टा लटका कर पीटा, मौलवी गिरफ्तार

 Reported By: Bhasha
 Published : May 31, 2018 08:47 pm IST,  Updated : May 31, 2018 08:47 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप खूब वायरल हो रही है जिसमें 8 वर्षीय एक बच्चा उलटा लटका नजर आ रहा है और एक मौलवी उसकी पिटाई करता दिख रहा है...

representational image- India TV Hindi
representational image

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक धार्मिक शिक्षण संस्थान में एक शिक्षक को नाबालिग छात्र से कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप खूब वायरल हो रही है जिसमें 8 वर्षीय एक बच्चा उलटा लटका नजर आ रहा है और एक मौलवी उसकी पिटाई करता दिख रहा है। यह मौलवी स्थानीय दरगाह का है।

पुलिस ने रणवीर दंड संहिता तथा किशोर न्याय कानून 2013 की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपी शिक्षक की पहचान मौलवी मुश्ताक अहमद डार के रूप में की गई। वह बाटपोरा तंगमार्ग का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत