1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NCET 2025 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ी, अब इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

NCET 2025 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ी, अब इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

 Published : Mar 16, 2025 03:39 pm IST,  Updated : Mar 16, 2025 03:39 pm IST

NCET 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को एक्सटेंड कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स अब किस तारीख तक अप्लाई कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

अगर आप NCET 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से  NCET 2025 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक किसी कारणवश अप्लाई नहीं कर पाया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NCET पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस जारी किया गया है। 

जारी किए गए नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार एनसीईटी 2025 के लिए 31 मार्च 2025  रात 9 बजे तक आवेदन कर सकते हैं जबकि शुल्क भुगतान विंडो 31 मार्च को रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी। बता दें कि इससे पहले एनसीईटी 2025 पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 मार्च थी।

आधिकारिक नोटिस

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "सीबीएसई और अन्य बोर्ड परीक्षाओं के कारण छात्रों, संस्थानों और अन्य हितधारकों से प्राप्त कई अनुरोधों पर विचार करते हुए, राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने की सिफारिश की है।"

कैसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NCET पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर 'रजिस्टर/लॉगिन' लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार आवश्यक विवरण दर्ज करें और लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करें।
  • अब, नए विवरण का उपयोग करके लॉगिन करें और NCET 2025 आवेदन पत्र भरें।
  • इसके बाद स्कैन किए गए दस्तावेज़ अपलोड करें और NCET आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अब उम्मीदवार सबमिट आइकन पर क्लिक करें और पंजीकृत फ़ॉर्म डाउनलोड करें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

अप्लाई करने के लिए डायरेक्ट लिंक

नोटिस का डायरेक्ट लिंक 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।