1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET MDS 2025 Counselling: राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से, इन जरूरी डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

NEET MDS 2025 Counselling: राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से, इन जरूरी डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

 Published : Jun 24, 2025 01:11 pm IST,  Updated : Jun 24, 2025 01:13 pm IST

नीट एमडीएस 2025 काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू होनी है। इसके परिणाम 3 जुलाई को घोषित किए जाएंगे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

NEET MDS 2025 Counselling: नीट एमडीएस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की तरफ से NEET MDS काउंसलिंग 2025 के लिए राउंड 1 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू करेगी। 19 अप्रैल को आयोजित हुई NEET MDS परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर जाकर काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। बता परीक्षा के परिणाम 15 मई को घोषित किए गए थे।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, पात्र उम्मीदवार 25 जून से 30 जून, 2025 के बीच चॉइस फाइलिंग/लॉकिंग कर सकते हैं। चॉइस भरने की विंडो 30 जून, 2025 की रात 11:55 बजे तक (सर्वर समय के अनुसार) उपलब्ध रहेगी, और चॉइस लॉकिंग की विंडो 30 जून, 2025 को शाम 04:00 बजे से शुरू होकर 30 जून, 2025 की रात 11:55 बजे तक (सर्वर समय के अनुसार) चलेगी। सीट आवंटन की प्रक्रिया 1 और 2 जुलाई को की जाएगी। इसके परिणाम 3 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। रिपोर्टिंग/ज्वाइनिंग की तारीख 4 से 8 जुलाई के बीच होगी। MCC को डेटा साझा करने वाले संस्थानों द्वारा ज्वाइन किए गए उम्मीदवारों के डेटा का वेरिफिकेशन 9 से 11 जुलाई के बीच किया जाएगा।

कैसे कर सकेंगे पंजीकरण

  • सबसे पहले mcc.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब, उम्मीदवारों की गतिविधि के अंतर्गत 'नया पंजीकरण' पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करने के लिए अपना रोल नंबर, पासवर्ड, पिन और अन्य विवरण दर्ज करें।
  • सफल पंजीकरण के बाद, आवेदन पत्र के साथ आगे बढ़ें।
  • शुल्क का भुगतान करें, विकल्प भरें, विकल्प लॉक करें और सबमिट करें।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • NEET MDS 2025 स्कोरकार्ड
  • NEET MDS एडमिट कार्ड
  • इंटर्नशिप पूरा होने का प्रमाण पत्र
  • योग्यता परीक्षा प्रमाण पत्र
  • डेंटल काउंसिल द्वारा प्रदान किया गया अनंतिम प्रमाण पत्र
  • वैध सरकारी पहचान प्रमाण पत्र
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट
  • कॉलेज की मार्कशीट
  • विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट

उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखे जाने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- SSC CHSL 2025: नोटिफिकेशन जारी, 3 हजार से ज्यादा वैकेंसी; पढ़ें यहां इससे जुड़ी हर एक डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।