1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. जल्दी करें! NEET MDS 2025 के आवेदन में सुधार करने की आखिरी तारीख करीब

जल्दी करें! NEET MDS 2025 के आवेदन में सुधार करने की आखिरी तारीख करीब

 Published : Mar 16, 2025 04:06 pm IST,  Updated : Mar 16, 2025 04:07 pm IST

नीट एमडीएस 2025 के आवेदन में सुधार के लिए चल रही करेक्शन विंडो को जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द अपने आवेदन में सुधार कर लें।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

NEET MDS 2025: अगर आपने नीट एमडीएस 2025 की परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो ये खबर आपके लिए ही है। नीट एमडीएस 2025 के आवेदन में सुधार के लिए चल रही करेक्शन विंडो को राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड की तरफ से कल यानी 17 मार्च 2025 को बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक अपने आवेदन में संपादन नहीं किया है और करना चाहते हैं, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर जल्द से जल्द ऐसा कर दें।

NEET MDS 2025 के आवेदन में क्या-क्या कर सकते हैं संपादित?

इच्छुक कैंडिडेट्स अपने आवेदन में नाम, राष्ट्रीयता, ईमेल, मोबाइल नंबर और टेस्ट सिटी को छोड़कर कोई भी जानकारी/दस्तावेज को संपादित कर सकते हैं। विंडो बंद होने से पहले जानकारी को कितनी भी बार संपादित किया जा सकता है। अंतिम सबमिट की गई जानकारी रिकॉर्ड में सहेजी जाएगी।

NEET MDS 2025: कैसे करें करेक्शन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स को होम पेज पर उपलब्ध NEET MDS 2025 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। 
  • इतना करने के बाद कैंडिडेट्स के सामने उनका आवेदन प्रदर्शित होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र की जांच करें और परिवर्तन करें।
  • यदि आवश्यक हो तो शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • अंत में पुष्टिकरण पेज को डाउनलोड करें और फिर एक प्रिंटआउट ले लें।

जानकारी दे दें कि अंतिम संपादन विंडो 27 मार्च को खुलेगी और 31 मार्च 2025 को बंद होगी। बता दें कि NEET MDS 2025 एडमिट कार्ड 15 अप्रैल को जारी किया जाएगा और परीक्षा 19 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें- 

आखिरी क्यों नहीं लगती रेल की पटरियों में जंग, किससे बनी होती हैं ये?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।