NEET MDS 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए खबर है। आज यानी 10 मार्च 2025 को नीट एमडीएस 2025 के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज की तरफ से बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जो इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई करना चाहते हैं वे सभी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर जल्द से जल्द ऐसा कर दें।
NEET MDS 2025 के आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 14 मार्च से खुलेगी जो 14 मार्च तक चलेगी। जिन उम्मीदवारों को अपने फॉर्म में करेक्शन करने की इच्छा हो वे सभी 14 मार्च से ऐसा कर सकेंगे। NEET MDS 2025 आवेदन पत्र को संपादित करने के लिए कैंडिडेट्स को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
जो उम्मीदवार NEET MDS 2025 के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें आवेदन करने से पहले आवश्यक पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। उनके पास BDS की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, 12 महीने की इंटर्नशिप पूरी करना अनिवार्य है, और इसे 31 मार्च, 2025 को या उससे पहले पूरा किया जाना चाहिए। जो उम्मीदवार इन पात्रता आवश्यकताओं को पूरा नहीं करते हैं, उन्हें परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी, और उनके आवेदन अस्वीकार कर दिए जाएंगे
NEET MDS 2025: क्या है आवेदन शुल्क
इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसमें सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) वर्ग के कैंडिडेट्स को 3,500 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) कैटेंगरी के कैंडिडेट्स को 2,500 रुपये की रियायती फीस का भुगतान करना होगा।
कैसे करें अप्लाई?
- सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार पहले खुद को रजिस्टर करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन के लिए आगे बढ़ें।
- अपने आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार फॉर्म को सबमिट कर दें।
- शुल्क भुगतान के बाद उम्मीदवार एक पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें।
NEET MDS 2025 परीक्षा 19 अप्रैल को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। बोर्ड 15 अप्रैल को NEET MDS 2025 एडमिट कार्ड जारी करेगा। बोर्ड ने आगे बताया कि पात्रता के लिए इंटर्नशिप पूरी करने की NEET MDS 2025 कट-ऑफ तिथि 31 मार्च है।