1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET PG 2023: काउंसलिंग राउंड 2 के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

NEET PG 2023: काउंसलिंग राउंड 2 के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 19, 2023 11:49 am IST,  Updated : Aug 19, 2023 11:49 am IST

NEET PG 2023 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, एमसीसी की तरफ से NEET PG 2023 काउंसलिंग राउंड 2 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

NEET PG 2023 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, एमसीसी की तरफ से NEET PG 2023 काउंसलिंग राउंड 2 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एप्लीकेशन प्रोसेस को आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर शुरू किया गया है। जो उम्मीदवार राउंड 2 पंजीकरण के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इसे एमसीसी की आधिकारिक साइट mcc.nic.in के माध्यम से कर सकते हैं।

राउंड 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त से शुरू कर दी गई है, जो 22 अगस्त 2023 को समाप्त होगी। शेड्यूल के मुताबिक च्वाइस फिलिंग/लॉकिंग 19 अगस्त से 22 अगस्त, 2023 तक आयोजित की जाएगी। सीट आवंटन की प्रक्रिया 23 अगस्त से 24 अगस्त, 2023 तक की जाएगी। परिणाम 25 अगस्त 2023 को प्रदर्शित किया जाएगा।

उम्मीदवार 26 अगस्त, 2023 को एमसीसी पोर्टल पर उम्मीदवारों द्वारा दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों द्वारा रिपोर्टिंग या ज्वाइनिंग 27 अगस्त से 4 सितंबर, 2023 तक की जाएगी। शामिल हुए उम्मीदवारों द्वारा साझा किए गए डेटा का वेरिफिकेशन 5 सितंबर से 6 सितंबर 2023 तक संस्थानों द्वारा जांचा जा सकता है। 

ऐसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स एमसीसी की आधिकारिक साइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध NEET PG 2023 काउंसलिंग लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को उम्मीदवार पंजीकरण लिंक मिलेगा।
  • अब लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • एक बार हो जाने के बाद, आवेदन पत्र भरें और आवेदन पत्र का भुगतान करें।फ़
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आखिरी में पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।