1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET PG 2024 के लिए आज जारी होंगे एडमिट कार्ड, यहां देखें पूरी डिटेल

NEET PG 2024 के लिए आज जारी होंगे एडमिट कार्ड, यहां देखें पूरी डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 18, 2024 11:58 am IST,  Updated : Jun 18, 2024 11:58 am IST

NEET PG के लिए आज एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

NEET PG 2024- India TV Hindi
NEET PG 2024 Image Source : INDIA TV

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन बोर्ड (एनबीईएमएस) आज 18 जून को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-पोस्टग्रेजुएट (नीट-पीजी) के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्टर्ड किया है, वे NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड तक पहुंचने के लिए उन्हें अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।

बता दें कि NEET PG भारत भर के मेडिकल संस्थानों में MD (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन), MS (मास्टर ऑफ सर्जरी) और PG डिप्लोमा कोर्सों में नामांकन के लिए आयोजित किया जाता है।

कब होगी परीक्षा?

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की उपलब्धता के बारे में एसएमएस और ईमेल अलर्ट के माध्यम से सूचित किया जाएगा। परीक्षा 23 जून, 2024 को निर्धारित है और रिजल्ट 15 अगस्त, 2024 तक घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को प्रिंटेड एडमिट कार्ड पर दिए गए स्थान पर हाल ही में खींची गई पासपोर्ट आकार की तस्वीर चिपकानी होगी। तस्वीर 3 महीने से अधिक पुरानी होनी चाहिए।

NEET PG 2024 Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

सबसे पहले नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर, NEET PG परीक्षा 2024 लिंक पर क्लिक करें
इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल डालें।
फिर एडमिट कार्ड खोलें और एक पीडीएफ डाउनलोड करें।

नीट पीजी का पेपर पैटर्न

परीक्षा में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 उत्तर विकल्प होंगे। परीक्षा 3 घंटे और 30 मिनट तक चलेगी। सही उत्तर देने पर 4 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर देने पर 1 अंक काटा जाएगा।

ये भी पढ़ें:

बिहार: गिरफ्तार किए गए चारों उम्मीदवारों की नीट रिजल्ट आए सामने, जिसमें रटा उस विषय में ही अच्छा नंबर
बिहार के इस जिले में डीएम ने बंद किए स्कूल, जानिए कब से शुरू होंगी क्लासेस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।