1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET UG 2024 के लिए कल से खुल जाएगी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो, जानें कैसे कर सकेंगे सुधार

NEET UG 2024 के लिए कल से खुल जाएगी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो, जानें कैसे कर सकेंगे सुधार

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Mar 17, 2024 01:39 pm IST,  Updated : Mar 17, 2024 01:40 pm IST

NEET UG 2024: नीट यूजी के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी नीट यूजी के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो को कल यानी 18 मार्च को खोल दिया जाएगा।

कल से खुल जाएगी NEET UG 2024 के लिए करेक्शन विंडो- India TV Hindi
कल से खुल जाएगी NEET UG 2024 के लिए करेक्शन विंडो Image Source : FILE

NEET UG 2024: नीट यूजी के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी नीट यूजी के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो के कल यानी 18 मार्च को खोल दिया जाएगा। एक बार करेक्शन विंडो को ओपन होने के बाद जिन कैंडिडेट्स को अपने आवेदन में कुछ बदलाव या सुधार करना हो वे सभी इसके जरिए विवरण संपादित कर सकेंगे। एप्लीकेशन में करेक्शन करन के लिए आपको वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जाना होगा। 

कब तक कर सकेंगे करेक्शन 

जानकारी दे दें कि आवेदन में सुधार करने के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 20 मार्च 2024 को बंद कर दी जाएगी, इससे पहले ही इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन को संपादित कर दें। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टप्स को फॉलो करके अपने एप्लीकेशन में करेक्शन कर सकेंगे।  

NEET UG 2024 के आवेदन में कैसे करें करेक्शन 

  • सबस पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/NEET पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार लॉगिन लिंक पर क्लिक करें। 
  • फिर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। 
  • इसके बाद अपने नीट 2024 एप्लीकेशन में विवरण संपादित करें।
  • इसके बाद परिवर्तन सहेजें और अतिरिक्त शुल्क, यदि कोई हो, का भुगतान करें। 
  • आखिरी में एक प्रिंट आउट ले लें। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, NEET UG 2024 में अब तक 25 लाख से अधिक पंजीकरण दर्ज किए गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि परीक्षा में 4.2 लाख आवेदनों की वृद्धि देखी गई, जबकि कुल पंजीकृत में से 13 लाख महिला उम्मीदवार हैं।

ये भी पढ़ें- क्या लोकसभा चुनाव के कारण बदल जाएगा CUET UG परीक्षा का शेड्यूल? जानें अपडेट

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।