1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. इस तारीख को जारी होगा NEET UG 2025 का एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

इस तारीख को जारी होगा NEET UG 2025 का एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Apr 21, 2025 11:41 pm IST,  Updated : Apr 21, 2025 11:41 pm IST

NEET UG 2025: 4 मई को नीट यूजी परीक्षा का आयोजन होना है। ऐसे में स्टूडेंट्स अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं।

नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड- India TV Hindi
नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड Image Source : PEXELS

NEET UG 2025: नीट यूजी के आयोजन में अब बहुत ज्यादा समय शेष नहीं रह गया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने नीट यूजी परीक्षा के लिए अप्लाई किया है और इसमें शामिल होंगे, वे सभी अब अपने एडमिट कार्ड के जारी होने का वेट कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि नीट यूजी 2025 की परीक्षा का आयोजन 4 मई 2025 को होना निर्धारित है। 

ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से 1 मई को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड से पहले NTA की तरफ से एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी। ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक  एग्जाम सिटी स्लिप को 26 अप्रैल को जारी किया जाएगा। 

नीट यूजी 2025 के एडमिट कार्ड को कैसे कर सकेंगे डाउनलोड 

नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर नीट यूजी एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी। 
  • अब उम्मीदवार मांगे गए विवरण को दर्ज करें। 
  • आप जैसे ही ऐसा करेंगे एडमिट कार्ड आपके सामने खुल जाएगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार एडमिट कार्ड को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।  

नीट यूजी परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान और प्राणी विज्ञान) से 180 प्रश्न शामिल होंगे, जिन्हें 180 मिनट में पूरा करना होगा। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।