1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET UG 2025: रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को लेकर एक जरूरी नोटिस जारी, पढ़ें डिटेल

NEET UG 2025: रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को लेकर एक जरूरी नोटिस जारी, पढ़ें डिटेल

 Published : Mar 02, 2025 12:59 pm IST,  Updated : Mar 02, 2025 01:01 pm IST

NEET UG 2025 के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक नोटिस जारी किया है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

NEET UG 2025 के लिए आवेदन करने की इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए एक शानदार खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक या नीट यूजी 2025 के बारे में neet.nta.nic.in पर एक एडवाइजरी नोटिस जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस को चेक कर सकते हैं। आवेदन विंडो बंद होने के बाद, उम्मीदवारों को 9 से 11 मार्च के बीच अपने फॉर्म में सुधार करने का मौका मिलेगा।

जारी किए गए नोटिस में कहा गया है, "उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय में किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कर लें। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए अपना आवेदन समय पर जमा करें।"

कब है लास्ट डेट 

जानकारी दे दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से नीट यूजी 2025 के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च 2025( रात 11.50 बजे तक) को खत्म हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। 

कैसे करें आवेदन? 

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को पहले खुद को रजिस्टर करें।
  • खुद को रजिस्टर करने के बाद उम्मीदवार फॉर्म को सबमिट कर दें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार फॉर्म का पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटईउट ले लें। 

ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे UG 2025 के संबंध में नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से NTA की वेबसाइट nta.ac.in और neet.nta.nic.in पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

एग्जाम डेट

NEET 2025 का आयोजन 4 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही शिफ्ट में किया जाएगा। परिणाम की घोषणा की संभावित तिथि 14 जून है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।