जिन कैंडिडेट्स ने NEET UG 2025 के लिए आवेदन किया है उन सभी के लिए एक खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कल यानी 9 मार्च को नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) 2025 के लिए आवेदन सुधार सुविधा शुरू करेगी। ऐसे में आवेदन में सुधार करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपने NEET UG 2025 फॉर्म को संपादित कर सकेंगे। जानकारी दे दें कि NEET UG 2025 फॉर्म सुधार सुविधा 11 मार्च तक उपलब्ध रहेगी।
NEET UG 2025: क्या-क्या कर सकते हैं एडिट
पिता का नाम और योग्यता या व्यवसाय
या, माता का नाम और योग्यता या व्यवसाय
शैक्षणिक योग्यता विवरण (कक्षा 10 और कक्षा 12)
पात्रता का राज्य
श्रेणी
उप-श्रेणी या दिव्यांग
हस्ताक्षर
NEET UG 2025 में प्रयासों की संख्या
परीक्षा शहर का चयन
परीक्षा का माध्यम
NEET UG 2025: एग्जाम पैटर्न
NEET UG 2025 की अवधि 3 घंटे की है। NEET UG 2025 में 180 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। NEET UG 2025 परीक्षा 720 अंकों की होगी। पेपर में 3 सेक्शन होंगे- फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी। NEET UG 2025 13 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा- अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, बंगाली, असमिया, ओडिया, पंजाबी, मराठी, गुजराती, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
NEET UG 2025: कैसे कर सकेंगे सुधार
- सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद कैंडिडेट्स अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें।
- अब अपना आवेदन पत्र खोलें
- इसके बाद कैंडिडेट्स NEET UG 2025 आवेदन पत्र को संपादित करें।
- इसके बाद कैंडिडेट्स सेव करें और फिर सबमिट पर क्लिक करें।
- आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति डाउनलोड करें।
बता दें कि NEET UG 2025 परीक्षा 4 मई को एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। NEET UG 2025 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। NEET UG 2025 का सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। NEET UG 2025 पंजीकरण की अंतिम तिथि 7 मार्च है। NEET UG सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 26 अप्रैल तक जारी की जाएगी। NEET UG 2025 एडमिट कार्ड 1 मई तक जारी किए जाएंगे।