1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नीट यूजी 2025 रिजल्ट जारी, अब आगे क्या? जानें

नीट यूजी 2025 रिजल्ट जारी, अब आगे क्या? जानें

 Published : Jun 14, 2025 05:16 pm IST,  Updated : Jun 14, 2025 05:17 pm IST

नीट यूजी परीक्षा के परिणाम आज जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।

नीट यूजी 2025 रिजल्ट- India TV Hindi
नीट यूजी 2025 रिजल्ट Image Source : FILE

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी परीक्षा के नतीजे आज यानी 14 जून को नतीजे घोषित कर दिए हैं। साथ ही एजेंसी ने कटऑफ अंक, अंतिम उत्तर कुंजी और टॉपर लिस्ट भी जारी कर दी है। जो कैंडिडेट्स नीट यूजी परीक्षा में शामिल हुए थे वे सभी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपने स्कोरकार्ड चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इस वर्ष नीट यूजी परिणाम में महेश कुमार ने ऑल इंडिया रैंक 1(AIR 1) हासिल की है यानी परीक्षा में टॉप किया है। महेश कुमार राजस्थान से हैं। पहले के बाद दूसरे नंबर पर अपना नाम मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया ने अंकित किया है। उत्कर्ष की ऑल इंडिया रैंक 2(AIR 2) है। 

जानकारी के लिए बता दें कि इस वर्ष के परीक्षा परिणाम में टॉप 10 टॉपर्स की सूची में केवल एक लड़की ने अपनी जगह बनाई है। अविका अग्रवाल ने ऑल इंडिया रैंक 5वीं(AIR 5) हासिल की है, जिसके साथ वह टॉप 10 की सूची शुमार हैं। 

अब आगे क्या?

अब जब रिजल्ट जारी हो गया है तो काउंसलिंग प्रोसेस शुरू होगा। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में सफलता पाई है वे विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे। स पर डिटेल्ड जानकारी नियत समय में प्रदान की जाएगी। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है। 

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, 15% अखिल भारतीय कोटा (AIQ) काउंसलिंग मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा mcc.nic.in पर आयोजित की जाएगी। 85% राज्य कोटा काउंसलिंग संबंधित राज्य अधिकारियों द्वारा संभाली जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे मुख्य दस्तावेज़ तैयार रखें, जैसे कि NEET UG परिणाम, एडमिट कार्ड, कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट, फोटो आईडी, अधिवास और श्रेणी प्रमाण पत्र, आदि। NEET UG 2025 काउंसलिंग राउंड में राउंड 1, राउंड 2, मॉप-अप और स्ट्रे वैकेंसी राउंड शामिल होंगे।

कैसे करें अपने रिजल्ट को चेक 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद हमोमपेज पर नीट यूजी 2025 रिजल्ट वाले लिंक पर जाएं। 
  • इतना करते ही आापके सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी, जहां उन्हें एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने रिजल्ट खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीवार अपने परिणाम को चेक करें और एक प्रिंटआउट ले लें।

ये भी पढ़ें- NEET UG 2025 Cut-off: जनरल और OBC कैटेगरी के लिए कितनी गई कट ऑफ, देखें यहां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।