1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET UG 2026 के लिए शुरू हुए आवेदन, नोटिफिकेशन जारी; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

NEET UG 2026 के लिए शुरू हुए आवेदन, नोटिफिकेशन जारी; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Published : Feb 08, 2026 01:12 pm IST,  Updated : Feb 08, 2026 01:24 pm IST

NEET UG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया neet.nta.nic.in पर शुरू हो गई है। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 8 मार्च 2026 है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

NEET UG 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। नीट यूजी 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया भी आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीट यूजी 2026 के लिए आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 8 मार्च 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर  रजिस्ट्रेशन फॉर NEET UG 2026 वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार पहले खुद को पंजीकृत करें और फिर अपना आवेदन पत्र भरें।
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

NEET UG 2026: आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

नोटिस के लिए सीधा लिंक

आवेदन शुल्क 

इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1700 रुपये का आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। आवेदन करने वाले सामान्य EWS/ ओबीसी-एनसीएल उम्मीदवारों को 1600 रुपये का आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। वहीं, एससी, एसटी, PwBD, थर्ड जेंडर उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा विदेशी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 9500 रुपये है।

परीक्षा की तारीख

आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा के लिए कुल अवधि 180 मिनट की होगी यानी 3 घंटे की। परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक किया जाएगा। नई जानकारी से अपडेट रहने हेतु उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रेगुलर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।