1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NMC नागपुर में निकली है सिविल इंजीनियर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें इसके लिए लिए कौन कर सकता है अप्लाई?

NMC नागपुर में निकली है सिविल इंजीनियर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें इसके लिए लिए कौन कर सकता है अप्लाई?

 Published : Dec 29, 2024 04:07 pm IST,  Updated : Dec 29, 2024 04:07 pm IST

नागपुर नगर निगम में निकली सिविल इंजीनियर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आइए इस खबर के माध्यम से इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा को जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। नागपुर नगर निगम ने जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल) समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस चल रहा है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इन पदों के लिए उम्मीदवार 15 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं, जो कि इसके लिए लास्ट डेट है। अब सवाल आता है कि इसके लिए कौन अप्लाई कर सकता है या यूं कहें कि एलिजिबिलिटी क्या है? अगर आप नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के माध्यम से हम यही जानेंगे।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के जरिए  जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल), नर्स, ट्री ऑफिसर और सिविल इंजीनियर असिस्टेंट के 245 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें-

  • जूनियर इंजीनियर (सिविल) के लिए 36 पद
  • जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के लिए 03 पद
  • नर्स (जीएनएम) के लिए 52 पद
  • ट्री ऑफिसर के लिए 04 पद 
  • सिविल इंजीनियर असिस्टेंट के लिए 150 पद

शैक्षिक योग्यता

  • जूनियर इंजीनियर (सिविल)- एआईसीटीई अनुमोदित संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री। 
  •  
  • जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)- एआईसीटीई अनुमोदित संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री। 
  • नर्स (जीएनएम- जीएनएम डिप्लोमा + महाराष्ट्र नर्सिंग काउंसिल के साथ पंजीकरण। 
  • वृक्ष अधिकारी बीएससी (बागवानी)- कृषि/वनस्पति विज्ञान/वानिकी में डिग्री या वनस्पति विज्ञान में डिग्री। 
  • सिविल इंजीनियर सहायक- एआईसीटीई अनुमोदित संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री। 

एज लिमिट 

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम एज 18 वर्ष और मेक्सिमम एज 38 वर्ष होनी चाहिए। 

क्या है सिलेक्शन प्रोसेस? 

इस भर्ती में चयन हेतु सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी। इसके बाद जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल होंगे उन सभी का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। इसके बाद मेडकल किया जाएगा। 

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • फिर अपना आवेदन पत्र भरें और सबमिट करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार प्रिंट आउट भी ले लें।

ये भी पढ़ें-  कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए ये हैं 7 बेस्ट ऑनलाइन जॉब्स, पढ़ें डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।