1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NVS 2023: नवोदय विद्यालय में कैसे होता है एडमिशन, कैसे भरेंगे फॉर्म? जानें यहां सबकुछ

NVS 2023: नवोदय विद्यालय में कैसे होता है एडमिशन, कैसे भरेंगे फॉर्म? जानें यहां सबकुछ

 Published : Feb 08, 2023 08:05 pm IST,  Updated : Feb 08, 2023 08:08 pm IST

Navodaya Vidyalaya Admission- देश में करीब 249 नवोदय विद्यालय हैं। यहां हर साल हजारों छात्र नवोदय विद्यालय में अपना एडमिशन कराने के लिए रजिस्ट्रेशन कराते हैं। आइए जानते हैं कि क्या है एडमिशन प्रोसेस?

navodaya vidyalaya- India TV Hindi
नवोदय विद्यालय Image Source : PTI

नवोदय विद्यालय में अपने बच्चे का एडमिशन कराना कई पैरेंट्स का सपना होता है। जिनको पता होता है कि एडमिशन प्रक्रिया क्या होती है वे तो अपने बच्चों का एडमिशन करा लेते हैं। वहीं, जिन्हें इसके बारे में कोई नॉलेज नहीं होती, वे परेशान रहते हैं। ऐसे में कुछ लोग उन्हें पूछने पर सही जानकारी देते हैं। वहीं, कुछ लोग गलत जानकारी देकर उन्हें भ्रमित कर देते हैं। परेशान न हो, इसलिए हम आपको इस खबर में एडमिशन की पूरी प्रक्रिया की जानकारी देने जा रहे हैं।

देश में करीब 249 स्कूल

नवोदय विद्यालय में हर साल हजारों की संख्या में छात्र पढ़ते हैं। पूरे देश की बात करें तो देश में करीब 249 स्कूल हैं। इन स्‍कूलों में हर साल एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होती है। इसके लिए टेस्‍ट देने के बाद छात्रों का एडमिशन होता है। कम फीस और हॉस्‍टल से लेकर अन्‍य बेहतर सुविधाएं मिलने के कारण इन स्कूलों में एडमिशन को लेकर होड़ मची रहती है। बता दें कि नवोदय विद्यालय में 6वीं में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी प्रक्रिया....

एडमिशन के लिए होता है एंट्रेंस एग्जाम

नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 और कक्षा 9 में एडमिशन होता है। दोनों कक्षाओं में एडमिशन के लिए नवोदय विद्यालय समिति द्वारा एंट्रेंस एग्जाम लिए जाते है। इन स्कूलों में एडमिशन के लिए कई नियमों का पालन करना जरूरी है। एडमिशन गाइडलाइंस (NVS Admission Guidelines) ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक की जा सकती हैं। जेएनवीएसटी कक्षा 6 के लिए परीक्षा 29 अप्रैल 2023 को आयोजित की जाएगी।

यहां जानें कक्षा 6 और कक्षा 9 के लिए एग्जाम पैटर्न

a. कक्षा 6 के लिए NVS 2023 एग्जाम पैटर्न

इसके लिए परीक्षा 2 घंटे की होती है। साथ ही 80 प्रश्न पूछे जाते हैं।

1. मानसिक योग्यता परीक्षण

2. अंकगणित
3. भाषा परीक्षण

b.कक्षा 9 के लिए NVS 2023 एग्जाम पैटर्न

जेएनवीएसटी कक्षा 9 प्रवेश 2023 की परीक्षा में गणित, सामान्य विज्ञान, हिंदी और अंग्रेजी के प्रश्न पूछे जाएंगे। नवोदय कक्षा 9 के पाठ्यक्रम 2023 के अनुसार, इसके एग्जाम में कक्षा 8 के स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसकी परीक्षा ढाई घंटे की होती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।