1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. ओडिशा: KIIT कॉलेज के एक छात्र की मौत, भुवनेश्वर के मंचेश्वर इलाके में मिला शव; बीटेक तृतीय वर्ष का स्टूडेंट था मृतक

ओडिशा: KIIT कॉलेज के एक छात्र की मौत, भुवनेश्वर के मंचेश्वर इलाके में मिला शव; बीटेक तृतीय वर्ष का स्टूडेंट था मृतक

 Published : Apr 01, 2025 11:49 pm IST,  Updated : Apr 01, 2025 11:49 pm IST

ओडिशा के 'इंस्टिट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी' (केआईआईटी) का एक छात्र भुवनेश्वर के मंचेश्वर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

ओडिशा के से एक दुखद खबर सामने आई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इंस्टिट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी' (KIIT) कॉलेज का एक स्टूडेंट भुवनेश्वर के मंचेश्वर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। मृतक का शव सोमवार रात एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत के पास मिला। मृतक (अर्णब मुखर्जी) पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले रहने वाला था, वह बीटेक तीसरे वर्ष का छात्र था। शव को पोस्टमार्टम के लिए कैपिटल अस्पताल भेज दिया गया है।

KIIT के हॉस्टल में रहता था मृतक

पुलिस के मुताबिक, छात्र KIIT के हॉस्टल में रहता था। वह मंचेश्वर इलाके में क्यों गया था, यह स्पष्ट नहीं है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) बिस्वजीत सेनापति ने कहा, "हम घटना की जांच कर रहे हैं।" पुलिस ने मंचेश्वर थाने में अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, हॉस्टल के साथियों से पूछताछ की जा रही है और 'कॉल रिकॉर्ड' को भी चेक किया जा रहा है। 

इससे पहले भी हो चुकी है एक छात्रा की मौत

KIIT के प्रवक्ता के अनुसार, संस्थान ने मुखर्जी की गुमशुदगी की शिकायत इंफोसिटी पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी। प्रवक्ता ने कहा, "हम पुलिस जांच के निष्कर्ष की प्रतीक्षा कर रहे हैं।" बता दें कि इससे पहले 16 फरवरी को KIIT की एक थर्ड ईयर की बीटेक छात्रा (नेपाल निवासी) की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने इसे खुदकुशी का मामला बताया था। 

Input With PTI

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।