1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. OICL में असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई; पढ़ें डिटेल्स

OICL में असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई; पढ़ें डिटेल्स

 Published : Aug 06, 2025 04:32 pm IST,  Updated : Aug 06, 2025 04:32 pm IST

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड यानी OICL में असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FREEPIK

नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड यानी OICL में असिस्टेंट (क्लास III) के पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 17 अगस्त 2025 है, इच्छुक इस तिथि तक या इससे पहले ही अप्लाई कर दें। 

कितनी है वैकेंसी?

इस भर्ती अभियान के जरिए 500 असिस्टेंट पदों को भरा जाएगा। 

पात्रता मानदंड

उपर्युक्त पद के लिए आवेदन करने हेतु, उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की न्यूनतम योग्यता या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार को एसएससी/एचएससी/इंटरमीडिएट/स्नातक स्तर पर अंग्रेजी विषय में उत्तीर्ण होना चाहिए।

उम्मीदवार की आयु सीमा 31 जुलाई, 2025 तक 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जिन उम्मीदवारों का जन्म 31.07.1995 से पहले और 31.07.2004 (दोनों दिन सम्मिलित) के बाद न हुआ हो, वे आवेदन करने के पात्र हैं।

चयन प्रक्रिया और एग्जाम पैटर्न

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा (प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा) शामिल है। मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चयन से पहले क्षेत्रीय भाषा परीक्षा के लिए चुना जाएगा। 100 अंकों की प्रारंभिक परीक्षा एक घंटे की होगी और इसमें तीन खंड होंगे - अंग्रेजी भाषा, तर्कशक्ति और संख्यात्मक योग्यता। कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएँगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट है।

कैसे करें अप्लाई

  • आवेदन हेतु उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट orientalinsurance.org पर जाना होगा।
  • इसके बाद कैंडिडेट्स करियर सेक्शन में OICL असिस्टेंट रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करने के बाद कैंडिडेट्स अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उसे सबमिट कर दें।
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें

डायरेक्ट लिंक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।