1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. कड़ाके की ठंड के चलते चंडीगढ़ में 8वीं तक की फिजिकल क्लास बंद, कक्षा 9 से 12 तक के लिए बदली स्कूल टाइमिंग

कड़ाके की ठंड के चलते चंडीगढ़ में 8वीं तक की फिजिकल क्लास बंद, कक्षा 9 से 12 तक के लिए बदली स्कूल टाइमिंग

 Published : Jan 06, 2025 08:54 am IST,  Updated : Jan 06, 2025 02:58 pm IST

पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच चंडीगढ़ में 8वीं कक्षा तक की फिजिकल क्लासेज को बंद कर दिया गया है। वहीं, 9वीं से 12वीं तक के लिए स्कूल के समय में बदलाव किया गया है।

कड़ाके की ठंड के चलते चंडीगढ़ में बदली स्कलों की टाइमिंग- India TV Hindi
कड़ाके की ठंड के चलते चंडीगढ़ में बदली स्कलों की टाइमिंग Image Source : PEXELS

जारी ठंड और घने कोहरे के बीच चंडीगढ़ प्रशासन ने केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के लिए स्कूल के समय में बदलाव की घोषणा की है। जारी आदेश के अनुसार, 8वीं कक्षा तक की कक्षाओं के लिए भौतिक मोड में कक्षाएं निलंबित कर दी गई हैं, हालांकि ऑनलाइन कक्षाएं सुबह 9 बजे से आयोजित की जाएंगी। वहीं, कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए कक्षाएं सुबह 9:30 बजे के बाद ही शुरू होंगी और दोपहर 3:30 बजे तक समाप्त होंगी। कर्मचारियों के लिए समय को तदनुसार समायोजित किया जा सकता है।

वहीं, गाजियाबाद, पटना, झारखंड में भी 8वीं तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। गाजियाबाद में 8वीं क्लास तक स्कूलों को 11 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। इस संबंध में ऑफिशियल ऑर्डर जारी किया गया है। आदेश को डीएम केजिला अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के जारी किया गया है। गौतमबुद्धनगर जिले में 8वीं तक के लिए सभी स्कूल बंद चल रहे हैं। इसमें कुछ स्कूल ऑनलाइन क्लासेज आयोजित कर रहे है।

पटना और झारखंड में 8वीं तक के लिए स्कूल बंद

पटना के जिला प्रशासन ने लगातार ठंड और कम तापमान के कारण 11 जनवरी 2025 तक सभी निजी और सरकारी स्कूलों में कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए शैक्षणिक गतिविधियों को स्थगित करने का आदेश दिया है। यह निर्देश पटना के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) चंद्रशेखर सिंह ने रविवार को एक आधिकारिक आदेश में जारी किया। कक्षा 9 और उससे ऊपर के लिए स्कूल सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुलेंगे। 

वहीं, झारखंड में शीतलहर के कारण किंडरगार्टन से लेकर कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल 7 से 13 जनवरी तक बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें-  भारत में दो अक्षर वाले रेलवे स्टेशन कौन से हैं?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।