प्राइम मिनिस्टर इंटर्नशिप स्कीम (PMIS) के दूसरे फेज के लिए रजिस्ट्रेशन आज 22 अप्रैल को बंद किए जाएंगे। ऐसे में जो उम्मीदवार कॉलेज से निकलते ही या कॉलेज के दौरान देश की टॉपर कंपनियों में इंटर्नशिप करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि पहले यह रजिस्ट्रेशन 31 मार्च को खत्म होने वाला था जिसे बढ़ाकर 15 अप्रैल किया गया और फिर से बढ़ाकर 22 अप्रैल कर दिया गया। ऐसे में आइए जानते हैं कि पीएम इंटर्नशिप स्कीम, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और फायदे के बारे में...
क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया?
- पीएम इंटर्नशिप स्कीम में आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास कम से कम 10वीं पास की डिग्री जरूर होनी चाहिए।
- इस इंटर्नशिप स्कीम में आवेदनकर्ता की उम्र न्यूनतम 21 से अधिकतम 24 वर्ष ही होनी चाहिए।
- इसके अलावा, इंटर्नशिप अप्लाई करने वाले उम्मीदवार की फैमली इनकम 8 लाख रुपये सालाना से अधिक भी नहीं होनी चाहिए।
- साथ ही जिनके घर में कोई सरकारी नौकरी है वह भी इसके लिए योग्य नहीं हैं।
- इसके अलावा, आईआईटी, आईआईएमएस जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से भी या फिर सीए आदि डिग्री वाले भी इसमें भाग नहीं ले सकते हैं।
Direct Link
इंटर्नशिप के फायदे
- इंटर्नशिप के लिए चुने जाने पर उम्मीदवार देश की टॉप कंपनियों के साथ 1 साल तक काम कर सकते हैं।
- इंटर्नशिप के दौरान उन्हें हर माह स्टाइपेंड के रूप में 5000 मिलेंगे, जिसमें सरकार की ओर से 4500 रुपये और 500 रुपये इंडस्ट्री की ओर से मिलेगा।
- साथ ही उम्मीदवारों को 6000 रुपये का एक बार अनुदान भी मिलेगा।
- इसके अलावा इंटर्नशिप करने वाले उम्मीदवारों को सरकार के द्वारा पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना और पीएम सुरक्षा बीमा योजना के तहत इंश्योरेंस भी मिलेगा।
इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवार को कोई भी फीस नहीं देनी है। एक उम्मीदवार 5 बार ही मौके का फायदा उठा सकता है।
ये भी पढ़ें:
JEE Advanced 2025 मॉक टेस्ट का लिंक हुआ एक्टिव, जानें कहां दे सकते हैं टेस्ट