1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. IBPS RRB भर्ती के लिए प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग लिंक एक्टिव, ये रहा डायरेक्ट लिंक

IBPS RRB भर्ती के लिए प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग लिंक एक्टिव, ये रहा डायरेक्ट लिंक

 Published : Jul 24, 2024 02:31 pm IST,  Updated : Jul 24, 2024 02:32 pm IST

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने IBPS RRB CRP XIII 2024 प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने IBPS RRB CRP XIII 2024 प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग के लिए लिंक एक्टिव कर दिया है। लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किया है। जो उम्मीदवार IBPS क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) 2024 प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग का विकल्प चुनते हैं, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लास्ट डेट 27 जुलाई है। 

कब आयोजित होगी परीक्षा 

शेड्यूल के मुताबिक ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल 1 के लिए IBPS CRP XIII 2024 की प्रारंभिक परीक्षा 3, 4, 10, 17 और 18 अगस्त को आयोजित की जाएगी। ऑफिसर स्केल 2 और 3 की परीक्षाएं 29 सितंबर के लिए निर्धारित हैं। ऑफिसर स्केल 1 के लिए मुख्य परीक्षा भी 29 सितंबर को आयोजित की जाएगी, जबकि ऑफिस असिस्टेंट के लिए मुख्य परीक्षा 6 अक्टूबर को होगी।

कैसे कर सकेंगे एडमिट कार्ड को डाउनलोड 

नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • इसके बाद 'IBPS RRB CRP XIII एडमिट कार्ड' वाले नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें
  • फिर स्क्रीन पर एक विंडो दिखाई देगी
  • इसके बाद लॉगिन पर अपना क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज करें
  • अब IBPS RRB CRP XIII एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए IBPS RRB CRP XIII एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और सेव करें

ये रहा डायरेक्ट लिंक- //ibps.in/

जानकारी दे दें कि यह भर्ती अभियान 5,585 मल्टीफंक्शनल ऑफिस असिस्टेंट पदों सहित 9,995 रिक्तियों की भर्ती के लिए चलाया जा रहा है। IBPS RRB CRP XIII प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जुलाई/अगस्त में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार लॉगिन पेज पर अपने पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और अन्य विवरणों का उपयोग करके अपने कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- CSIR UGC NET परीक्षा 2024 में क्या निगेटिव मार्किंग होगी?

किन युवाओं को सरकार कराएगी इंटर्नशिप, जिन्हें मिलेंगे हर महीने 5000 रुपये, क्या होगी पात्रता, जानिए सबकुछ
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।