1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. किन युवाओं को सरकार कराएगी इंटर्नशिप, जिन्हें मिलेंगे हर महीने 5000 रुपये, क्या होगी पात्रता, क्या है एज लिमिट, जानिए इसके बारे में सबकुछ

किन युवाओं को सरकार कराएगी इंटर्नशिप, जिन्हें मिलेंगे हर महीने 5000 रुपये, क्या होगी पात्रता, क्या है एज लिमिट, जानिए इसके बारे में सबकुछ

 Written By: Akash Mishra @Akash25100607
 Published : Jul 24, 2024 12:43 pm IST,  Updated : Jul 24, 2024 12:47 pm IST

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारण ने बीते कल मोदी सरकार 3.O का बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान एक करोड़ छात्रों को इंटर्नशिप कराने की भी घोषणा की। अब इसके लिए क्या पात्रता होगी? ऐसे सभी सवालों के जवाब के लिए नीचे खबर को पढ़ सकते हैं।

किन युवाओं को सरकार कराएगी इंटर्नशिप, क्या है पात्रता - India TV Hindi
किन युवाओं को सरकार कराएगी इंटर्नशिप, क्या है पात्रता Image Source : PEXELS

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीते कल यानी 23 जुलाई को बजट पेश किया। उन्होंने लगातार 7वीं बार बजट पेश किया। अपने बजट भाषण में फाइनेंस मिनिस्टर ने नौकरी, स्किल्स और युवाओं की इंटर्नशिप समेत कई बड़ी स्कीम्स की घोषणाएं कीं। इसमें से इंटर्नशिप को लेकर की गई घोषणा में कहा गया कि सरकार अगले 5 सालों में एक करोड़ यानी 10 मिलियन युवाओं को टॉप 100 कंपनी में इंटर्नशिप के अवसर देने के लिए एक योजना शुरू करेगी। इंटर्नशिप के दौरान स्टूडेंट्स को हर माह 5000 रुपये मिलेंगे। अब आप सभी के मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर इसके लिए पात्रता क्या होगी, किन स्टूडेंट्स को मिलेगा इसका फायदा? तो चलिए इस खबर के जरिए इन सवालों के जवाब को जानते हैं। 

किसे मिलेंगे 5 हजार रुपये, क्या है पात्रता?

सबसे पहले आपको बता दें कि इंटर्नशिप के दौरान स्टूडेंट्स को हर माह 5000 रुपये इंटर्नशिप भत्ते के रूप में दिए जाएंगे। अब किसे मिलेंगे ये रुपये? तो बता दें कि केवल 21 से 24 वर्ष की आयु के युवा, जो नौकरी नहीं करते हैं या पूर्णकालिक शिक्षा में शामिल नहीं हैं, वे ही बजट 2024 इंटर्नशिप योजना के लिए पात्र होंगे। इंटर्नशिप भत्ते के अलावा युवाओं को 6,000 रुपये की एकमुश्त सहायता(असिस्टेंट अलाउंस) भी मिलेगी।

भत्ते की 60 हजार राशि में से 54 हजार सरकार देगी, बाकी 6 हजार रुपये कंपनी सीएसआर फंड से देगी। 

कितनी अवधि के लिए होगी इंटर्नशिप

अब सवाल आता है इस इंटर्नशिप की अवधि का, तो जानकारी दे दें कि इस इंटर्नशिप की अवधि 12 महीने की होगी। 

कहां कर सकेंगे आवेदन 

इसके लिए आवेदन ऑनलाइन पोर्टल से करना होगा। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। 

इसका पहला चरण दो साल के लिए होगा और दूसरा तरण तीन साल के लिए होगा। 

ये भी पढ़ें- Budget 2024: बजट में रोजगार, एजुकेशन सेक्टर और छात्रों के लिए हुईं ये बड़ी घोषणाएं, प्वाइंट्स में समझें

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।