1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Rojgar Mela: प्रधानमंत्री मोदी ने आज 50 हजार से ज्यादा लोगों सौंपे अपॉइंटमेंट लेटर, इस राज्य में हुआ आयोजन

Rojgar Mela: प्रधानमंत्री मोदी ने आज 50 हजार से ज्यादा लोगों सौंपे अपॉइंटमेंट लेटर, इस राज्य में हुआ आयोजन

 Published : Aug 28, 2023 08:25 am IST,  Updated : Aug 28, 2023 11:59 am IST

प्रधानमंत्री मोदी आज 50 हजार से ज्यादा युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर सौंपे हैं। इस रोजगार मेले का आयोजन हैदराबाद में हुआ है।

PM modi- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Image Source : PTI

केंद्र सरकार ने आज यानी सोमवार को 50 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों को अपॉइंटमेंट लेटर दिया है। इस रोजगार मेले का 8वां आयोजन हैदराबाद में हुआ है, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी हाल में सरकारी नौकरी पाने वाले इन लोगों को अपॉइंटमेंट लेटर दिया है। इसके बाद पीएम स्किल डेवलपमेंट और एंटरप्रेन्योरशिप एवं इलेक्ट्रानिक्स व आइटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर भी संबोधित किया है। बता दें कि कुछ दिन पहले केंद्र सरकार ने दस लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी। इसी घोषणा को पूरा करने की दिशा में ये अपॉइंटमेंट लेटर सौंपें जाएंगे। पीएम मोदी आज 51,000 युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर दिया है।

पीएम मोदी के संदेश को दोहराया था

जुलाई माह में चेन्नई में आयोजित रोजगार मेले में राजीव चंद्रशेखर ने पीएम मोदी के संदेश को दोहराया था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि लोग शासन और सरकारी नौकरियों को किस तरह देख रहे हैं? इसमें आमूलचूल परिवर्तन देखने को मिल रहा है। हाल में पीएम ने मध्य प्रदेश आयोजित रोजगार मेले में 5800 प्राइमरी टीचरों की नियुक्ति की सराहना करते हुए कहा था कि नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के क्रियान्वयन में उनकी भूमिका कितनी महत्वपूर्ण बनने वाली है। 

इस दिन हुई थी रोजगार मेला अभियान की शुरुआत

पीएम मोदी ने 22 अक्टूबर 2022 को रोजगार मेला अभियान की शुरुआत की थी। जानकारी दे दें कि अब तक रोजगार मेले का आयोजन देश भर में 44 जगहों पर किया गया। इस पहल का समर्थन करने वाले केंद्रीय विभागों के साथ-साथ राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों के विभागों में भर्तियां हो रही हैं।

ये भी पढ़ें:

अब स्कूलों में होगी हफ्ते में 29 घंटे पढ़ाई! मोदी सरकार ने तैयार किया ख़ाका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।