QS World University Rankings by Subject 2026: अगर आप अपने करियर को इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे ले जाने के इच्छुक हैं और अपने लिए बेहतर कॉलेज की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। बता दें कि QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स बाय सब्जेक्ट 2026 को आज जारी किया गया है। रैंकिंग के अनुसार, इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी क्षेत्र की पढ़ाई के लिए पांच आईआईटी ने दुनिया के टॉप 100 संस्थानों में जगह बनाई है। इसमें दो आइआईटी ने टॉप 50 के अंदर रैंक हासिल की है। किस आईआईटी ने कौन सी रैंक हासिल की है, इस विवरण को आप सभी निम्नवत देख सकते हैं।
कुल पांच IITs ने शीर्ष 100 में जगह बनाई है। इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी श्रेणी में IIT दिल्ली 36वें स्थान पर है, जबकि IIT बॉम्बे 42वें स्थान पर है। इसके बाद IIT मद्रास 62वें, IIT खड़गपुर 64वें और फिर IIT कानपुर 86वें स्थान पर है।
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली (IITD): रैंक 36
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (IITB): रैंक 42
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (IITM): रैंक 62
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़गपुर (IIT-KGP): रैंक 64
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर (IITK): रैंक 86
IIT दिल्ली ने इस बार किसी एक संस्थान के तौर पर सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसके छह विषय टॉप 50 में शामिल हैं, और यह चार विषयों में भारत में सबसे आगे है - केमिकल इंजीनियरिंग (48वां स्थान, पहली बार टॉप 50 में शामिल), इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग (36वां स्थान), मैकेनिकल, एयरोनॉटिकल और मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग (44वां स्थान, एक दशक से ज़्यादा समय में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन), और इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी का व्यापक क्षेत्र (36वां स्थान) - और कंप्यूटर साइंस में 45वें स्थान के साथ दूसरे नंबर पर है।
रैंकिंग के अनुसार, भारत ने अलग-अलग विषयों और फैकल्टी के बड़े क्षेत्रों में टॉप 50 में 27 स्थान हासिल किए हैं - जो 2024 में हासिल किए गए 12 स्थानों से दोगुने से भी ज़्यादा हैं और ये स्थान 12 संस्थानों ने हासिल किए हैं।