1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बड़ा बयान, 9वीं कक्षा की छात्राओं को अब मिलेगी केसरिया साइकिल

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बड़ा बयान, 9वीं कक्षा की छात्राओं को अब मिलेगी केसरिया साइकिल

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Sep 04, 2024 08:36 am IST,  Updated : Sep 04, 2024 08:39 am IST

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को दी जाने वाली निशुल्क साइकिलों का रंग केसरिया होगा।

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर- India TV Hindi
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर Image Source : TWITTER @MADANDILAWAR

राजस्थान में नौवीं कक्षा की छात्राओं को दी जाने वाली निशुल्क साइकिलों को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक घोषणी की है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि सरकारी स्कूलों में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को दी जाने वाली निशुल्क साइकिलों का रंग केसरिया होगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि साइकिल का रंग बदलने का कोई खास मकसद नहीं है।

'पहले भी साइकिल का रंग केसरिया ही था बाद में...'

शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल से पहले जब राजस्थान में भाजपा की सरकार थी… तब भी साइकिल का रंग केसरिया ही था। कांग्रेस ने इसे बदलकर काला कर दिया था। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली लड़कियों को मुफ्त साइकिलों के माध्यम से शिक्षा को सुगम बनाना है।

केसरिया रंग शौर्य, वीरता प्रतीक 

दिलावर ने कहा कि केसरिया रंग शौर्य, वीरता और सकारात्मकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि "हम फिर से साइकिल का रंग केसरिया कर रहे हैं। केसरिया रंग शौर्य और वीरता का प्रतीक है। जब हमारा देश आजाद हुआ, तो स्वतंत्रता सेनानियों ने वीरता के प्रतीक केसरिया रंग पहना था।" मंत्री ने कहा कि यह रंग सूर्योदय का भी पर्याय है। 

हाल में किया था राज्य के शिक्षा मंत्री ने ये बड़ा ऐलान 

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने हाल में ऐलान किया था कि अब राजस्थान के स्कूलों में अकबर महान की गाथा नहीं पढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप से बड़ा महान कोई नहीं है, अकबर भी नहीं। इतना ही नहीं शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि अकबर ने कई वर्षों तक भारत को लूटा और अकबर को महान पढ़ाने वाले लोग अब आगे नहीं पढ़ा पाएंगे। ऐसे में प्रदेश में महाराणा प्रताप और अकबर को लेकर एक बार फिर से संग्राम छिड़ने वाला है।

ये भी पढ़ें- RPSC RAS 2024 का नोटिफिकेशन जारी, वैकेंसी समेत जानें यहां कंप्लीट डिटेल

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।