1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. इस राज्य में जिला जज के पदों पर निकली है भर्ती, अप्लाई करने के लिए क्या है योग्यता? जानें

इस राज्य में जिला जज के पदों पर निकली है भर्ती, अप्लाई करने के लिए क्या है योग्यता? जानें

 Published : Jul 10, 2024 08:29 am IST,  Updated : Jul 10, 2024 08:29 am IST

जिला जज भर्ती की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। राजस्थान हाई कोर्ट ने जिला जज भर्ती परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार अप्लाई करने की योग्यता समेत जरूरी विवरण को नीचे खबर में पढ़ सकते हैं।

राजस्थान हाई कोर्ट ने जिला न्यायाधीश भर्ती परीक्षा अधिसूचना जारी की - India TV Hindi
राजस्थान हाई कोर्ट ने जिला न्यायाधीश भर्ती परीक्षा अधिसूचना जारी की Image Source : FILE

Rajasthan HC District Judge Exam 2024:अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। राजस्थान हाई कोर्ट ने जिला न्यायाधीश के पदों पर भर्ती निकली है। इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की गई है। जारी की गई अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती परीक्षा के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है। इच्छुक व पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

क्या है अप्लाई करने की आखिरी तारीख 

जारी की गई नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 अगस्त 2024 है। 

क्या है एलिजिबिलिटी 

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास (i) भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी भी विश्वविद्यालय से कानून में ग्रेजएशन(प्रोफेशनल) की डिग्री होनी चाहिए और अधिवक्ता अधिनियम, 1961 के तहत मान्यता प्राप्त होनी चाहिए। (ii) ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि यानी 9 अगस्त, 2024 को कम से कम 7 वर्षों की अवधि के लिए अधिवक्ता होना चाहिए। 
  • आयु सीमा: जिला न्यायाधीश के पद के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2025 तक 35 वर्ष होनी चाहिए और 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • संबंधित  विषयों में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन 

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।  

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर, ‘रिक्रूटमेंट’ टैब में ‘रिक्रूटमेंट’ विकल्प पर क्लिक करें। 
  • इसके अब ‘डिस्ट्रिक्ट जज कैडर - 2024’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल लिंक पर जाएं।
  • फिर अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और आगे बढ़ने के लिए खुद को रजिस्टर करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें
  • इसके बाद एक कॉपी डाउनलोड करें।  
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें। 

ये भी पढ़ें- नीट पेपर लीक मामला: पटना से एक अभ्यर्थी समेत दो और लोग अरेस्ट; अब तक कुल 11 हो चुके गिरफ्तार

आखिर कितनी पढ़ी लिखी हैं अंबानी खानदान की बड़ी बहू श्लोका मेहता?
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।