1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. राजस्थान स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, यहां देखें कंप्लीट डिटेल

राजस्थान स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, यहां देखें कंप्लीट डिटेल

 Published : May 27, 2025 01:48 pm IST,  Updated : May 27, 2025 01:51 pm IST

RPSC ने स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा के लिए तारीखें(विषयवार एग्जाम डेट्स) घोषित कर दी हैं। उम्मीदवार नीचे खबर में डिटेल्ड विवरण को पढ़ सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी RPSC ने स्कूल लेक्चरर (स्कूल शिक्षा) भर्ती 2024 के लिए आधिकारिक तौर पर परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। एग्जाम शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट  rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है। यह कार्यक्रम उन हजारों उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है, जिन्होंने हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, इतिहास, भौतिकी, रसायन विज्ञान आदि सहित विभिन्न विषयों में 2,202 लेक्चरर पदों के लिए आवेदन किया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। 

जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार प्रतियोगी परीक्षाएं 23 जून से लेकर 4 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं प्रत्येक दिन दो शिफ्टों में आयोजित की जाएंगी - सुबह और दोपहर, जिसमें सामान्य और विषय-विशेष दोनों तरह के पेपर शामिल होंगे। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार परीक्षा शेड्यूल को चेक कर सकते हैं। 

कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर न्यूज एंड इवेंट्स वाले सेक्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार School Lecturer Exam Schedule 2024 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो में शेड्यूल खुल जाएगा। 
  • आखिरी में उम्मीदवार शेड्यूल को डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें। 

डायरेक्ट लिंक के जरिए करें चेक 

इस भर्ती अभियान के जरिए विभिन्न विषयों के कुल 2,202 स्कूल लेक्चरर (ग्रेड 1 शिक्षक) पदों को भरा जाएगा। बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया दिसंबर 2024 में आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड जारी होने और परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक RPSC वेबसाइट देखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।