1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. आज इस टाइम जारी होगा राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानें कैसे कर सकेंगे चेक

आज इस टाइम जारी होगा राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानें कैसे कर सकेंगे चेक

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Jun 19, 2025 06:00 am IST,  Updated : Jun 19, 2025 06:00 am IST

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के नतीजे आज सुबह 11.30 घोषित किए जाएंगे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम आज यानी 19 जून 2025 को जारी कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, परिणाम सुबह 11.30 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा प्रातः 11:30 बजे शिक्षा संकुल परिसर से ऑनलाइन जारी किया जाएगा। एक बार घोषित होने के बाद उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। परिणाम देखने के लिए स्टूडेंट्स को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा।

कैसे कर सकेंगे चेक

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स को संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स के सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी, जहाम उन्हें मांगे गए विवरण को भरना होगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स के सामने रजिल्ट खुल जाएगा। 
  • अब स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट को चेक करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार अपने परिणाम का एक प्रिंटआउट ले लें। 

वैकल्पिक रूप से स्टूडेंट्स परिणाम rsosadmission.rajasthan.gov.in/rsos पर भी देख सकेंगे। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि नवीनतम अपडेट के लिए वे सभी आधिकारिक  वेबसाइट पर अपनी निगाह बनाए रखें। इस संबंध में शिक्षा विभाग, राजस्थान ने एक्स पर एक पोस्ट भी किया था। पोस्ट में लिखा था, "राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल: 10वीं एवं 12वीं का परिणाम 19 जून को होगा जारी।" पोस्ट में आगे लिखा था, "राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर द्वारा मार्च–मई 2025 सत्र में आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं का परिणाम 19 जून 2025 को घोषित किया जाएगा। माननीय शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर द्वारा परीक्षा परिणाम प्रातः 11:30 बजे शिक्षा संकुल परिसर से ऑनलाइन जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकेंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।