1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET SS 2024 काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई

NEET SS 2024 काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई

 Published : May 14, 2025 01:51 pm IST,  Updated : May 14, 2025 01:57 pm IST

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की तरफ से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट सुपर स्पेशियलिटी (NEET SS) काउंसलिंग राउंड 1 के आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

NEET SS 2024 की परीक्षा में सफलता पाने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार शबर है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट सुपर स्पेशियलिटी (NEET SS) काउंसलिंग राउंड 1 के आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बीच, MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर 14 मई, 2025 को चॉइस फिलिंग की सुविधा शुरू हो गई है। NEET SS 2024 परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (DM) और मास्टर ऑफ सर्जरी (MCh) पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। उम्मीदवारों को उनके द्वारा NEET SS परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। 

MCC द्वारा जारी काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, राउंड 1 के लिए चॉइस लॉकिंग सुविधा 18 मई, 2025 को शाम 4 बजे से रात 11.55 बजे तक उपलब्ध होगी। समिति 21 मई, 2025 को सीट आवंटन परिणाम की घोषणा करेगी।

NEET SS counselling 2024: कैसे करें अप्लाई 

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार काउंसलिंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक MCC वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर सुपर स्पेशियलिटी टैब पर क्लिक करें।
  • अब, उम्मीदवार गतिविधि बोर्ड के अंतर्गत ‘नया पंजीकरण’ के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आवश्यक जानकारी दर्ज करके ऑनलाइन पंजीकरण करें। 
  • अब MCC डैशबोर्ड पर लॉग इन करें।
  • NEET SS काउंसलिंग राउंड 1 के लिए आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने कॉलेज और पाठ्यक्रम की प्राथमिकताएं भरें।
  • काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करें और आवेदन जमा करें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।