1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. इस राज्य में ग्रेड सी पदों के लिए आवेदन शुरू, सैलरी से लेकर जानें हर एक डिटेल

इस राज्य में ग्रेड सी पदों के लिए आवेदन शुरू, सैलरी से लेकर जानें हर एक डिटेल

 Published : Aug 19, 2024 03:16 pm IST,  Updated : Aug 19, 2024 03:16 pm IST

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। अरुणाचल प्रदेश में ग्रेड सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।

अरुणाचल प्रदेश में ग्रेड सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू - India TV Hindi
अरुणाचल प्रदेश में ग्रेड सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू Image Source : FILE

अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। अरुणाचल प्रदेश में ग्रेड सी पदों पर भर्ती निकली है। अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (APSSB) ने संयुक्त माध्यमिक स्तरीय परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। एप्लीकेशन प्रोसेस को आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू किया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट apssb.nic.in पर जाकर ग्रेड सी पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 452 पदों पर को भरा जाएगा। 

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर APSSB CSLE 2024 वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • फिर खुद को रजिस्टर करें और इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें। 
  • एप्लीकेशन फॉर्म को भरने के बाद उसे सबमिट कर दें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार उसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें।

कितना है आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन करने वाले  APST उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये और सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये है। बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (PwBD) को परीक्षा शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।

कितनी है वैकेंसी

इस भर्ती में सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को लेवल 1 के तहत 18000- 56900 रुपये सैलरी मिलेगी।  

इन ग्रेड सी रिक्तियों के लिए आवेदन करते समय, उम्मीदवारों को एक फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड / वोटर आईडी कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस / पैन कार्ड / कोई भी सरकारी अधिकृत फोटो पहचान दस्तावेज) प्रदान करना आवश्यक है। परीक्षा के दिन, उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक ही आईडी कार्ड (मूल प्रति) ले जाना होगा।

APSSB ने कहा कि उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय विभाग / कार्यालय के नाम के साथ पदों के लिए अपनी प्राथमिकता स्पष्ट रूप से बतानी चाहिए। उम्मीदवारों को फॉर्म जमा करने के बाद अपनी प्राथमिकताएं बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- CSIR NET Result 2024: कब जारी होंगे सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के परिणाम? जानें क्या है अपडेट

दुनिया के कितने और किन देशों के पास परमाणु हथियार है?
पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की क्या है एजुकेशनल क्वालिफिकेशन? जानें
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।