Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का इंतजार आज खत्म हो गया। बिहार स्कूल एग्जमिनेशन बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने आज यानी 31 मार्च को 10वीं के परिणाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित कर दिए हैं। BSEB अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बिहार बोर्ड स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले छात्रों को लैपटॉप, नकद पुरस्कार देगा। वहीं अगर इस साल पास प्रतिशत की बात की जाए तो इस वर्ष बीएसईबी कक्षा 10 परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.91 परसेंट रहा। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शिवांकर कुमार ने 500 में से 489 अंकों के साथ बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 में टॉप किया है।
बिहार बोर्ड द्वारा साझा किए गए विवरण के अनुसार, इस साल भी लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर स्कोर किया है। इस परीक्षा में जो छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे वे सभी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स या डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक- //bsebmatric.org/
इस परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स नीचे दी गई वेबसाइट पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 को एसएमएस के माध्यम से जांचने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करें:
ये भी पढ़ें- UP में किस जिले से यमुना नदी की होती है एंट्री, जानें
संपादक की पसंद