1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. बिहार बोर्ड: मजदूर की बेटी ने किया कमाल, टॉप 10 में बनाई जगह, नाना के घर रहकर की पढ़ाई

बिहार बोर्ड: मजदूर की बेटी ने किया कमाल, टॉप 10 में बनाई जगह, नाना के घर रहकर की पढ़ाई

 Published : Mar 21, 2023 07:15 pm IST,  Updated : Mar 21, 2023 07:19 pm IST

Bihar Board Result: इस साल के बिहार बोर्ड के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। ऐसी ही फारबिसगंज के सहवाजपुर में अपने नाना के घर रहकर पढ़ाई कर रही काजल कुमारी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में आर्ट स्ट्रीम में पूरे बिहार में छठा स्थान प्राप्त किया है।

काजल कुमारी- India TV Hindi
काजल कुमारी

Bihar Board Result: बिहार बोर्ड की तरफ से आज 12वीं के नतीजों को घोषित कर दिया गया है। इस साल के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। ऐसी ही फारबिसगंज के सहवाजपुर में अपने नाना के घर रहकर पढ़ाई कर रही काजल कुमारी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में आर्ट स्ट्रीम में पूरे बिहार में छठा स्थान प्राप्त किया है। छात्रा के पिता हरियाणा की एक फैक्ट्री मजदूरी करते हैं। छात्रा की इस सफलता पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है। काजल की सफलता पर रिश्तेदार ही नहीं पूरे गांव के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। 

इनका कहना है कि ग्रामीण परिवेश में रहकर भी बेहतर पढ़ाई की जा सकती है उसी का नमूना है काजल कुमारी, जिसने इंटरमीडिएट कला की परीक्षा में अररिया जिला ही नहीं बल्कि बिहार में भी छठा स्थान प्राप्त किया है। इस कामयाबी पर पूरे परिवार के लोग उसे मिठाई खिलाने में लगे हैं। काजल ने  बाताया कि उसकी कामयाबी में पूरे परिवार का सहयोग मिला है। 

पिता करते हैं मजदूरी 

काजल कुमारी ने बताया कि उसके पिता हरियाणा की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। मां भी पिता के साथ हरियाणा में ही रहती है। काजल ने बताया कि मेरी पूरी पढ़ाई सहवाजपुर गांव में ही नाना के घर से हुई है। मेरी कामयाबी में पूरे परिवार का सहयोग मिला है। इसके साथ मैं जहां कोचिंग पढ़ती हूं वहां के शिक्षकों का भी भरपूर सहयोग मिला है। इसके लिए मैं सबको धन्यवाद देती हूं। काजल ने बताया कि वो यूपीएससी की तैयारी करना चाहती है और आगे चलकर डीएम बनना चाहती हैं।

Reported By- अरुण कुमार 

ये भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं कि IIT इंजीनियर की कितनी होती है सैलरी? जानें यहां पूरी डिटेल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन