BSEB Bihar 12th Result 2025: बिहार बोर्ड आज यानी 25 मार्च को कक्षा 12वीं का रिजल्ट दोपहर जारी कर दिया है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस साल की परीक्षा में शामिल हुए थे वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट जारी होने के बाद देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.interresult2025.com और https://interbiharboard.com पर जाना होगा।
दोपहर कितने बजे आएगा परिणाम
बीती रात बोर्ड ने नोटिस जारी कर बताया कि बिहार सरकार के मंत्री सुनील कुमार बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित किया है। इस घोषणा के दौरान, बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस० सिद्धार्थ भी मौजूद रहे। मंत्री ने दोपहर 1.15 बजे इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी किया है। साथ ही टॉपर्स के नाम का भी ऐलान किया है।