1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CAT result 2025: दिसंबर के आखिरी हफ्ते में जारी होगा कैट का रिजल्ट, जानिए कन्वीनर ने क्या बताया?

CAT result 2025: दिसंबर के आखिरी हफ्ते में जारी होगा कैट का रिजल्ट, जानिए कन्वीनर ने क्या बताया?

 Reported By: Arnab Mitra, Edited By: Shakti Singh
 Published : Dec 18, 2025 02:19 pm IST,  Updated : Dec 18, 2025 05:15 pm IST

कैट कन्वीनर ने बताया कि कैट एग्जाम 2025 का रिजल्ट दिसंबर महीने के आखिरी सप्ताह में जारी होंगे। इंडिया टीवी के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने यह बात कही।

CAT Exam- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट 2025) का रिजल्ट दिसंबर के अंतिम सप्ताह में जारी होगा। इंडिया टीवी डिजिटल से बातचीत में कैट परीक्षा के संयोजक राम कुमार पीएन ने बताया कि रिजल्ट 28 से 31 दिसंबर के बीच किसी भी दिन घोषित किया जा सकता है। कैट परीक्षा की फाइनल आंसर की 17 दिसंबर को जारी की गई थी। इसके बाद कभी भी रिजल्ट जारी किया जा सकता है। पिछले तीन सालों में 19-21 दिसंबर के बीच कैट के नतीजे जारी हुए हैं, लेकिन इस बार रिजल्ट जारी होने में देरी हो सकती है।

कैट संयोजक ने कहा, "हम कैट 2025 के परिणाम की घोषणा के लिए काम कर रहे हैं और यह 28 से 31 दिसंबर के बीच घोषित होने की उम्मीद है।" कैट 2025 में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  iimcat.ac.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं । 

कैसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

कैट स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल iimcat.ac.in पर जाना होगा और कैट स्कोरकार्ड पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद लॉगिन विवरण, आवेदन संख्या और जन्मतिथि की डिटेल भरने पर कैट स्कोरकार्ड पीडीएफ डाउनलोड की स्क्रीन दिखाई देगी। इसे सेव करें और प्रिंट आउट लें।   

iimcat.ac.in से कैट स्कोरकार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें

आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं 

कैट स्कोरकार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें 
लॉगिन विवरण दर्ज करें- आवेदन संख्या, जन्म तिथि 
कैट स्कोरकार्ड की पीडीएफ डाउनलोड के लिए स्क्रीन पर दिखाई देगी।
कैट स्कोरकार्ड की पीडीएफ कॉपी सेव करें और उसकी एक हार्ड कॉपी निकाल लें। 

पिछले 5 वर्षों के कैट परिणाम की तिथि

कैट परिणाम 2024 - 19 दिसंबर
कैट परिणाम 2023 - 21 दिसंबर
कैट परिणाम 2022 - 21 दिसंबर
कैट परिणाम 2021 - 3 जनवरी
कैट परिणाम 2020 - 2 जनवरी।   

कैट 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें  

उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल iimcat.ac.in पर कैट की अंतिम उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं। कैट की अंतिम उत्तर कुंजी 2025 की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाना होगा और अंतिम उत्तर कुंजी 2025 पीडीएप लिंक पर क्लिक करना होगा। कैट की अंतिम उत्तर कुंजी 2025 पीडीएफ डाउनलोड के लिए स्क्रीन पर दिखाई देगी। IIM कैट की अंतिम उत्तर कुंजी PDF को सेव करें और उसका प्रिंट आउट लें।  

  • आधिकारिक वेबसाइट iimकैट.ac.in पर जाएं 
  • कैट फाइनल आंसर की 2025 PDF लिंक पर क्लिक करें 
  • कैट की अंतिम उत्तर कुंजी की PDF डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी। 
  • कैट की अंतिम उत्तर कुंजी की PDF फ़ाइल को सेव करें और उसकी एक हार्ड कॉपी निकाल लें।   
  • कैट 2025 के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए, कृपया आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं ।   

यह भी पढ़ें-

यूपी के इस जिले में बदली स्कूलों की टाइमिंग, DM ने जारी किया आदेश

CAT 2025 फाइनल आंसर-की iimcat.ac.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से कर लें चेक

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन