1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं के नतीजे results.cbse.nic.in पर जारी, ऐसे करें चेक

CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं के नतीजे results.cbse.nic.in पर जारी, ऐसे करें चेक

 Published : Apr 15, 2026 04:16 pm IST,  Updated : Apr 15, 2026 05:14 pm IST

CBSE 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने क्लास 10 का रिजल्ट जल्द जारी कर दिया है। स्टूडेंटस results.cbse.nic.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

CBSE बोर्ड क्लास 10 की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से क्लास 10 का रिजल्ट जल्द जारी कर दिया गया है। ऐसे में जो स्टूडेंट्स सीबीएसई 10वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी अब आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर अपने नतीजे जांच सकते हैं और अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल (रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, डेट ऑफ बर्थ, सिक्योरिटी पिन) का यूज करना होगा। इस परीक्षा में कुल 93.70 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। स्टूडेंट्स अपने 10वीं के परिणाम को नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करके भी चेक कर सकते हैं। 

CBSE बोर्ड क्लास 10 के परिणाम को कैसे करें चेक

CBSE बोर्ड 10वीं के परिणाम को चेक करने के लिए स्टूडेंड्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 

इसके बाद स्टूडेंट्स को होमपेज पर सीबीएसई बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
इसके बाद स्टूडेंट्स को वहां मांगी गई डिटेल्स को भरना होगा। 
इतना करते ही आपके सामने सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट खुल जाएगा। 
इसके बाद स्टूडेंट्स अपने 10वीं के परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
आखिरी में एक प्रिंट आउट ले लें। 

डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें  CBSE 10वीं का रिजल्ट?

डिजिलॉकर पर परिणाम को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाना होगा या मोबाइल में ऐप खोलनी होगी। इसके बाद स्टूडेंट्स को मोबाइल नंबर, ईमेल ID और पासवर्ड से डिजिलॉकर में लॉगिन करना होगा। इसके बाद 10वीं कक्षा की मार्कशीट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स CBSE बोर्ड रिजल्ट वाले सेक्शन में जाएं। अब CBSE बोर्ड क्लास 10 Result वाले लिंक पर क्लिक करें और फिर मांगी गई डिटेल्स को भरें (रोल नंबर समेत अन्य डिटेल) को भरें और सबमिट कर दें। इतना करते ही परिणाम खुल जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन