केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री/कम्पार्टमेंट परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए गए हैं। परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स सीबीएसई कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री या कम्पार्टमेंट परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं। परिणाम को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और डेट ऑफ बर्थ जैसे क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।
सीबीएसई ने कक्षा 10 की पूरक परीक्षा 15 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित की थी। अधिकांश विषयों के लिए पूरक परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गईं, जबकि कुछ परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की गईं। उम्मीद है कि बोर्ड जल्द ही 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम जारी करेगा। नवीनतम अपडेट के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।
संपादक की पसंद