1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CGBSE Results 2024: जारी हो गया छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, इतने प्रतिशत रहा पास पर्सेंटाइल

CGBSE Results 2024: जारी हो गया छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, इतने प्रतिशत रहा पास पर्सेंटाइल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 09, 2024 12:31 pm IST,  Updated : May 09, 2024 02:23 pm IST

छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड ने आज दोनों कक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं।

CGBSE Results 2024- India TV Hindi
CGBSE Results 2024 Image Source : FILE PHOTO

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने आज एक प्रेस कांफ्रेस कर कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस साल की परीक्षाओं में शामिल हुए थे वे आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। याद रहे कि रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि इस साल का पास पर्सेंटाइल 75.61% है। वहीं, पिछले साल के पास पर्सेंटाइल 75.05 प्रतिशत गए थे। 

कक्षा 10वीं टॉपर के नाम

  • टॉपर- सिमरन शब्बा- 597 नंबर
  • दूसरा रैंक- मोनिशा- 593 नंबर
  • तीसरा रैंक- श्रेयांश कुमार यादव- 590 नंबर​

छत्तीसगढ़ बोर्ड सीजीबीएसई की कक्षा 12वीं में 87.04 फीसदी छात्र पास हुए हैं।

12वीं क्लास के टॉपर

1. महासमुंद की महक अग्रवाल- 97.40%

2. बलोदबाजार के गोपाल अबस्ट- 97.00%

3. बलोदबाजार की प्रीति 96.80% 

4. रायपुर की हमाशी 95.80%

कब हुए थे एग्जाम

बोर्ड ने सीजीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं 2 से 21 मार्च, 2024 तक और कक्षा 12 की परीक्षाएं 1 से 23 मार्च, 2024 तक आयोजित कीं। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने सीजीबीएसई बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2024 की जांच कर सकेंगे। 

CGBSE result 2024: ऐसे कर सकते हैं चेक

छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - cgbse.nic.in पर जाएं।

अब होमपेज पर, 'स्टूडेंट्स कॉर्नर' सेक्शन के तहत, 'एग्जाम रिजल्ट 2024' पर क्लिक करें।
फिर 'सीजीबीएसई हाई स्कूल एग्जाम रिजल्ट 2024' या 'सीजीबीएसई हायर सेकेंडरी एग्जाम रिजल्ट 2024' पर जाएं।
इसके बाद, 'मुख्य परीक्षा' विकल्प पर क्लिक करें।
अब अपना रोल नंबर डालें और कैप्चा कोड भरें।
फिर, 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
अब कंप्यूटर स्क्रीन पर सीजीबीएसई बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2024 दिख जाएगा।

ये भी पढ़ें:

KSEAB Karnataka SSLC 10th Result 2024: जारी हुए कर्नाटक बोर्ड की कक्षा 10वीं के रिजल्ट, जानें कैसे करना है चेक

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन