1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. जारी हुआ छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, cgbse.nic.in पर ऐसे करें चेक

जारी हुआ छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, cgbse.nic.in पर ऐसे करें चेक

 Published : Apr 29, 2026 03:44 pm IST,  Updated : Apr 29, 2026 03:46 pm IST

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स cgbse.nic.in पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स का इंतजार आज यानी 29 अप्रैल को खत्म हो गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने आज यानी 29 अप्रैल को कक्षा 10 और 12 की परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट्स - cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक और स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, परिणाम को देखने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। स्टूडेंट्स नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए भी अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को कैसे करें चेक

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स को होमपेज पर  CGBSE 10वीं/12वीं रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स को वहां मांगे गए क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा। 
  • इतना करते ही परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक करें और फिर डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में एक प्रिंट आउट ले लें।

रिजल्ट चेक करने के लिए सीधा लिंक- cg.results.nic.in

UMANG ऐप से रिजल्ट 

  • UMANG ऐप से रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट umang.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, 'CGBSE' खोजें या शिक्षा सेवाओं वाले सेक्शन पर जाएं।
  • कक्षा 10 या 12 के लिए सही रिजल्ट लिंक चुनें।
  • अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी डालें, और अपना रिजल्ट तुरंत देखें।

SMS के जरिए रिजल्ट

  • कक्षा 12 के लिए: पहले अपने फोन पर SMS ऐप खोलें। इसके बाद मैसेज इस फॉर्मेट में टाइप करें: CG12 Roll Number टाइप करें। इसे 56263 पर भेजें। 
  • कक्षा 10 के लिए: पहले अपने फोन पर SMS ऐप खोलें। मैसेज इस फॉर्मेट में टाइप करें: CG10 Roll Number टाइप करें। इसे 56263 पर भेजें। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन