छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स के लिए एक शानदार खबर है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की ओर से आज यानी 29 अप्रैल को कक्षा 10 और 12 की परीक्षा के नतीजे घोषित किए जाएंगे। CGBSE 10वीं और 12वीं के नतीजे दोपहर 2:30 बजे घोषित किए जाएंगे। एक बार जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक करने और स्कोरकार्ड को डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स - cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाना होगा। हालांकि, परिणाम को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
कैसे करें चेक
नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।
- सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद स्टूडेंट्स को होमपेज पर CGBSE 10वीं/12वीं रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद स्टूडेंट्स को वहां मांगे गए क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा।
- इतना करते ही परिणाम खुल जाएगा।
- अब स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक करें और फिर डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में एक प्रिंट आउट ले लें।
SMS के जरिए रिजल्ट कैसे देखें
कक्षा 12 के लिए
पहले अपने फोन पर SMS ऐप खोलें। इसके बाद मैसेज इस फॉर्मेट में टाइप करें: CG12 Roll Number टाइप करें। इसे 56263 पर भेजें। इतना करते ही रिप्लाई में आपका रिजल्ट आ जाएगा।
कक्षा 10 के लिए
पहले अपने फोन पर SMS ऐप खोलें। मैसेज इस फॉर्मेट में टाइप करें: CG10 Roll Number टाइप करें। इसे 56263 पर भेजें। इतना करते ही रिप्लाई में आपका रिजल्ट आ जाएगा।
CGBSE 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2026: स्कोरकार्ड पर डिटेल्स
- छात्र का रोल नंबर
- छात्र का पूरा नाम
- पिता का नाम
- माता का नाम
- परीक्षा केंद्र कोड
- स्कूल कोड
- विषयों की सूची
- हर विषय में प्राप्त अंक
- कुल प्राप्त अंक
- दी गई श्रेणी (Division)
- पास/फेल की स्थिति
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।