1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CHSE Odisha 12th Commerce Result 2020: ओडिशा 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट कल होगा जारी, इन वेबसाइट पर करें चेक

CHSE Odisha 12th Commerce Result 2020: ओडिशा 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट कल होगा जारी, इन वेबसाइट पर करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 18, 2020 12:20 pm IST,  Updated : Aug 18, 2020 12:20 pm IST

काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (CHSE) ओडिशा कल 12 अगस्त को कक्षा 12 वीं कॉमर्स स्ट्रीम का परीक्षा परिणाम orissaresults.nic.in पर 11:30 बजे घोषित करेगा।

chse odisha 12th commerce result 2020 to be declared...- India TV Hindi
chse odisha 12th commerce result 2020 to be declared tomorrow Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली: CHSE Odisha 12th Commerce Result 2020: काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (CHSE) ओडिशा कल 12 अगस्त को कक्षा 12 वीं कॉमर्स स्ट्रीम का परीक्षा परिणाम orissaresults.nic.in पर 11:30 बजे घोषित करेगा। कल लगभग 25,00 छात्र अपना परिणाम प्राप्त करेंगे। आपको बता दें कि अभी बारहवीं साइंस के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। इसमें कुल 97,373 उम्मीदवारों में 70.21 फीसद सफल घोषित किये गये। पिछली बार 72 फीसद विद्यार्थी उतीर्ण हुए थे।

बता दें कि ओडिशा सरकार ने कोविड-19 संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से 23 से 28 मार्च के बीच होने वाली परीक्षाएं कैंसिल कर दी थीं। इनमें आर्ट्स , कॉमर्स, विज्ञान और वोकेशनल कोर्सेज, इकनोमिक्स, कंप्यूटर अप्लीकेशन, कॉस्ट अकाउंटिंग, स्टेटिक्स, टूरिज्म्, एग्रीकल्चर, इलेक्ट्रानिक्स सहित करीब 22 विषयों की परीक्षाओं को रद्द किया था। साल 2019 में कक्षा 12वीं आर्ट्स में कुल 70.26% ने परीक्षा पास की थी, जबकि 2018 में 71.43 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुई थीं।

एक बार परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र इन वेबसाइट पर अपने स्कोर ऑनलाइन देख सकते हैं:

  • chseodisha.nic.in
  • orissaresults.nic.in
  • examresults.net
  • indiaresults.com

CHSE Odisha 12th Commerce Result 2020: रिजल्ट ऐसे करें चेक

1) आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in पर जाएं
2) रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें
3) आपको एक लॉगिन पेज पर निर्देशित किया जाएगा
4) अपने रोल नंबर और पंजीकरण संख्या में कुंजी
5) सबमिट पर क्लिक करें और अपना परिणाम देखें
6) एक प्रिंट आउट लें और इसे अपने कंप्यूटर पर सेव करें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन