1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. बिहार पुलिस प्रोहिबिशन कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

बिहार पुलिस प्रोहिबिशन कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Published : Jul 10, 2023 04:58 pm IST,  Updated : Jul 10, 2023 04:58 pm IST

CSBC Bihar Police Prohibition Constable Result 2023: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल्स (CSBC) ने आज यानी 10 जुलाई को बिहार पुलिस प्रोहिबिशन कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।

बिहार पुलिस प्रोहिबिशन कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी - India TV Hindi
बिहार पुलिस प्रोहिबिशन कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी Image Source : FILE

CSBC Bihar Police Prohibition Constable Result 2023: बिहार पुलिस प्रोहिबिशन कांस्टेबल परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेटट्स के लिए एक अच्छी खबर है। सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल्स (CSBC) ने आज यानी 10 जुलाई को बिहार पुलिस प्रोहिबिशन कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परिणाम सूची को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। 

बता दें कि बिहार पुलिस प्रोहिबिशन कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 14 मई 2023 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 2,69,370 उम्मीदवार लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए थे। हालांकि, परीक्षा के दौरान कदाचार के कारण 207 उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। साथ ही आवेदन में गलत जानकारी देने के कारण 13, 276 उत्तर पुस्तिकाएं खारिज कर दी गई हैं।

जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर परिणाम पीडीएफ में उल्लिखित हैं, वे शारीरिक दक्षता राउंड(PET) में उपस्थित हो सकते हैं। कैंडिडेट्स नीचे दिए डायरेक्ट लिंक या बताए गए स्टेप्स के जरिए अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते है। 

ऐस करें चेक 

  • आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं
  • कैंडिडेट्स सबसे पहले होमपेज पर प्रोहिबिशन विभाग पर क्लिक करें।
  • फिर स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा
  • इसके बाद, “प्रोहिबिशन कांस्टेबल, उत्पाद शुल्क और पंजीकरण विभाग, सरकार के पद के लिए पीईटी के लिए लिखित परीक्षा परिणाम” वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगी। 
  • आखिरी में परिणाम जांचें और एक प्रिंट ले लें।

डायरेक्ट लिंक से करें चेक 

ये भी पढ़ेंजानते हैं, भारते का पहला राज्य कौन सा था?

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन